*ऋषिराज ने दुनिया को प्रकाश दी -तृप्ति आर्यागोंडा 12 नवंबर 2023 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा* *ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

प्रधान शास्त्री विनोद आर्य की अध्यक्षता में प्रातः देव यज्ञ के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत आर्य समाज संस्थापक ऋषिराज महर्षि दयानंद सरस्वती ने दुनिया को प्राचीन सनातन संस्कृति का बोध करते हुए अपनी धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए वेदों की ओर लौटने का आवाहन किया महर्षि के उपकार कभी बुलाया नहीं जा सकता आज से 140 वर्ष पूर्व 30 अक्टूबर 1883 को यह कहते हुए अंतिम सांस ली कि ईश्वर तेरी इच्छा पूर्ण हो जिस कार्य के लिए हमें पृथ्वी पर भेजा उसकी आधारशिला अपने ज्ञान गुण कर्म स्वभाव से सिंचित किया महर्षि का जन्म जन्म 12 फरवरी 1824 को ग्राम जिवापुर टंकारा जिला मोरबी गुजरात कृष्ण जी तिवारी माता यशोदा के पुत्र के रूप में जन्म लेकर पाखंड और कुरीति को दूर करने का बीड़ा गुरु बिरजानंद को गुरु दक्षिणा के रूप में पूरा जीवन समर्पित किया युवा शक्ति को राष्ट्र धर्म की बलि वेदी पर अपने प्राण निछावर करने के लिए अमर ग्रंथ "सत्यार्थ प्रकाश"की रचना की इतिहास गवाह है देश की आजादी में ऋषि राज के85 प्रतिशत दीवानों ने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र धर्म की रक्षा की इनके200वी जयंती को प्रधानमंत्री जी ने ज्ञान ज्योति पर्व के रूप में मनाने की राजज्ञा जारी की इसी श्रृंखला में 3 दिसंबर 2023 को जिला सभा गोंडा एवं आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में शहीदी आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज गोंडा में 200 कुंडीय विश्व कल्याण यज्ञ ऋषि संदेश एवं आर्य वीरों का शौर्य प्रदर्शन देवीपाटन कमिश्नरी मुख्यालय का गौरव बढ़ाएगा आप सभी इस गौरव में इतिहास की साक्षी बने
     इस अवसर पर आर्यवीर जिला संचालक अमर दीक्षित,सीआई,बी राष्ट्रीय महासचिव डॉ०बीबी मिश्रा एसडी शुक्ला, शिवम एडो०तेजस्व मिश्रा रमाकांत,शिवम आर्य ब्रह्मचारी प्रदीप आर्य, मयंक सरन, अरविंद सक्सेना आदि रहे एवं मुख्य अतिथि प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश उपमंत्री तृप्ति आर्या रही मुख्य अतिथि ने ऋषि राज को नमन करते हुए कहा की दीपावली के दिन शाम प्रकाशपर्व पर्व दीप प्रज्वलित समय धर्म धुरंधर ने नश्वर शरीर का त्याग किया ही समाज में व्याप्त पाखंड और कुरीत को दूर करने के लिए 10 नियम बनाये। महिलाओं को सम्मान ऋषि की देन है ऋषि द्वारा समाज सुधार के लिए बनाए गए नियम को सरकार अपनी योजनाओ में शामिल कर राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए कार्य कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*