*अखिल भारतीय भवन एवं अन्य सन्निर्माण मजदूर फेडरेशन (एटक) उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश*








ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश

 अखिल भारतीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर फ़ेडरेशन (एटक) उ0प्र0 की बैठक फेडरेशन के प्रधानकार्यालय 7 विशेश्वरनाथ रोड कैसरबाग़ लखनऊ मे कामरेड अच्छेलाल साहनी जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। अध्यक्ष जी की अनुमति प्राप्त कर बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश महामंत्री कॉमरेड बलेन्द्र सिंह ने करते हुए पिछली बैठक की कार्यवाही को स्मरण कराते हुए वर्तमान समय तक AICBCW फ़ेडरेशन उ0प्र0 के साथियो द्वारा संगठनात्मक किये गए कार्यों के साथ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और याद दिलाते हुए कहा कि पिछली बैठक मे लिये गए निर्णय मे से संगठन दो एजेंडे पर कॉम नहीं कर पाया है इसलिए फ़ेडरेशन को और साथियो और अन्य जनपदो को जोड़ना चाहिए ताकि मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ने के लिए  फेडरेशन रूपी फौज और मजबूत हो सके जिससे आने वाले दिनों मे हम सब निर्माण श्रमिकों की हितेषी योजनाओं व मांगो की लड़ाई को अपने मज़बूत साथियो के साथ इस बोर्ड व सरकार को मांगो को मनवाने के लिये झुका सके। यह कहते हुए यह भी याद दिलाया की कोई भी संगठन तब तक सुचारु रूप से नहीं चलता ज़ब तज संगठन के प्रत्येक साथी के मन मे तन मन धन से सेवा भाव नहीं आएगा  आप सभी साथियो द्वारा तय किये गए फेडरेशन के लिये सदस्यता व लेवी समय से जमा करना भी हम सब लोगो की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी बनती है जिसे कोई भी साथी नकार नहीं सकता है हम सब लोगो की लड़ाई स्थानीय श्रम कार्यालयों के साथ साथ बोर्ड व सरकार के साथ बहुत बड़ी है और जिन उत्तर प्रदेश के भवन निर्माण श्रमिकों का हम सब प्रतिनिधित्व करते है उन सबकी फेडरेशन से बहुत बड़ी आस भी है रोज रोज नए नए बोर्ड नियम ला कर व सरल प्रक्रिया करने के नाम पर बोर्ड इसे जटिल करता जा रहा है चाहे पंजीयन हो या नवीनीकरण हो के साथ साथ आधार सत्यापन, आवेदन प्रक्रिया, आवेदनो की स्वीकृती, फैमिली आईडी/राशन कार्ड, एनपीसीआई से लिंक केवाइसी  व एसएनए सिस्टम से लाभार्थियों की भुगतान प्रक्रिया या ग्रेस पीरियट सिस्टम से आवेदन निरस्तीकरण का ममला हो यह सब निर्माण श्रमिकों के साथ बोर्ड व सरकार दोगला पन है जिसे फेडरेशन कभी माफ़ नही करेगा इसलिए पुनः एक बार दोहराते हुए कि निर्माण श्रमिकों की लड़ाई छोटी नहीं है बड़ी लड़ाई है तो बड़ी तैयारी के साथ सभी साथियो को डटकर सामना करते हुए जीत हासिल करनी है साथियो भवन निर्माण के साथियो के पास तीन तीन प्लेटफार्म है जिसपर हम अपनी आवाज उठा सकते है पहली अपनी अपनी यूनियन से दूसरा फेडरेशन से व तीसरा एटक जिसकी छत्रछाया मे हम सब है इसलिए साथियो आगामी आने वाले 31 अक्टूबर 2023 को एटक के स्थापना दिवस को मनाते हुए 8 नवंबर 2023 को लखनऊ मे हो रहे कन्वेंशन मे भाग लेते हुए 26,27,28 नवंबर 2023 की मजबूत तैयारी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद करते हुए अपनी मांगो को उठाना है व फेडरेशन की तरफ से भी जनपदवार/मण्डलवार निर्धारित 11सूत्रीय ज्ञापन /मांग पत्र को देते हुए निर्माण श्रमिकों की आवाज को भी उठाना है  तभी हम इस सरकार व बोर्ड के कानो मे हो रहे निर्माण श्रमिकों के खिलाफ बर्ताव को सुना पायेगे। बैठक मे फेडरेशन के साथियो के अलावा खासतौर  पर एटक के महामंत्री कामरेड चंद्रशेखर जी भी उपस्थित रहे व उन्होंने श्रमिकों पर हो रहे हमलों के साथ साथ फेडरेशन मे लिये गए निणर्यो पर का भी समर्थन करते हुए भवन निर्माण के साथियो का हर पल साथ देने का आश्वासन भी दिया व उनके द्वारा दिये गए सुझाव एवं मार्गदर्शन से सभी साथी प्रसन्न हुए और उनको धन्यवाद अर्पित किया। सभी साथियो ने आने वाले त्यौहारो की अग्रिम बधाई देते हुए अपने अपने जनपदो को प्रस्थान किया बैठक मे शीतलाप्रसाद विश्वकर्मा जी इलाहबाद , रामस्नेही मिश्रा जी हरदोई , मोहम्मद शकील खान जी सीतापुर, अजयकुमार पाण्डेय जी सीतापुर व सत्यपाल सिंह जी सीतापुर, मोहम्मद खलील अहमद जी हरदोई, हनोमान प्रसाद जी बलरामपुर, रामप्रताप जी बहराइच कपिल सक्सेना जी सीतापुर, गंगासागर जी सीतापुर आदि साथी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*