*ट्राला चोरी होने के बाद आखिर क्यों नहीं लिख रही खरगूपुर पुलिस एफ आई आर**खरगूपुर थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने दी खरगूपुर थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश कहा किसी प्रकार की प्रवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त**खरगूपुर थाना पुलिस के कार्यशैली पर उठ रहे सवाल 5 माह पूर्व ट्राला चोरी की | घटना की नहीं लिखी गई एफ आई आर पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा। प्रदेश सरकार के जीरो बैलेंस नीति को खरगूपुर थाने के पुलिस द्वारा किया जा रहा दरकिनार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर
खरगूपुर पुलिस के ऊपर उठ रहे सवालिया निशान। प्रकरण को पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद खरगूपुर पुलिस से कार्रवाई की पीड़ित को हुई आशा। खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगहा पोस्ट हुसैन नगर निवासी राजेंद्र द्वारा गांव के निवासी दिनेश सोनकर से आवश्यक कार्य पड़ जाने के कारण ?100000 उधार ले लिया था जिससे राजेंद्र द्वारा ब्याज जोड़कर रूपये 112000/- विपक्षी को दे दिया था उसके बाद भी विपक्षी गणों ने बताया कि ब्याज का रुपया अभी भी ?46000/- राजेंद्र के पास बकाया है जिसे प्रार्थी राजेंद्र ने कहा कि तुम्हारा काया ब्याज को जल्द से जल्द चुकता कर दूंगा लेकिन विपक्षी दिनेश अपने दबंगई व सरकसई के बल पर प्रार्थी राजेंद्र से कहा कि बकाया रुपया के बदले में एक बीघा जमीन का बैनामा मेरे नाम कर दो तो प्रार्थी ने ऐसा करने से मना कर दिया। विपक्षी द्वारा दबाव बनाने लगे और इसको लेकर आए दिन गाली गलौज जान से मारने की धमकी तथा अन्य प्रकार की धमकियां देने लगे। पीड़ित ने प्रार्थना
पत्र में कहा कि इसके बाद दिनांक 2 मई 2023 को विपक्षी दिनेश अपने भाई श्रवण सोनकर वह बहनोई अनु सोनकर के साथ मिलकर के प्रार्थी का ट्राला जो गांव के ही पंचायत भवन के पास खड़ा था विपक्षियों द्वारा एक राय होकर विकास कुंडु के ट्रैक्टर से प्रार्थी राजेंद्र का ट्राला रात लगभग 10:00 बजे चुरा ले गए प्रार्थी द्वारा बताया गया कि ट्राला की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताया जा रहा है प्रार्थी राजेंद्र ने बताया कि उसी समय 112 को सूचना दी गई तत्काल मौके पर पहुंची 112 पूछताछ करके वापस चली गई प्रार्थी सुबह प्रकरण के संबंध में स्थानीय थाना खरगूपुर पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई प्रार्थी ने बताया कि कई बार पुलिस को थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन विपक्षी इतने दबंग है कि कोई कार्रवाई नहीं की जिसे विपक्षियों का मनोबल बढ़ा हुआ है पीड़ित ने बताया कि विपक्षी दिनेश सोनकर द्वारा ट्राला को ग्राम पंचायत भटपुरवा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र रघुवीर शरण सिंह व उनके भाई देवेंद्र कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय रघुवीर शरण सिंह को बेच दिया जिसकी भी शिकायत प्रार्थी राजेंद्र द्वारा थाने पर की गई जिस पर पुलिस ने बेचने खरीदने वालों को थाने पर बुलाया और पुलिस के समक्ष दोनों पक्षों में यह तय हुआ कि प्रार्थी दिनेश को ब्याज का बकाया 78000 वापस कर दे और ट्राला विपक्षीगढ़ राजेंद्र को लौटा दे उपरोक्त मामला थाने पर होने के बाद विपक्षी दिनेश अपने घर से गायब रहता है प्रार्थी जब विपक्षी के घर गया और कहा कि पैसा ले लो और हमारा ट्राला वापस कर दो तो विपक्षी जाति सूचक गली तथा जान से मार देने की धमकी देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ने लगे तथा कहते हैं कि तुम्हें जो करना है कर लो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें