*विजयदशमी पर्वअसत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक-तृप्ति आर्या**3 दिसंबर ज्ञान ज्योति पर्व पर 200 कुंडीये महायज्ञ गोंडा में**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोंडा 24 अक्टूबर 2023 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा के तत्वाधान में विजयदशमी पर्व पर प्रातः देव यज्ञ के माध्यम से पावन पर्व की महत्व सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य बताते हुए कहा की त्रेता में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी द्वापर में योगेश्वर श्री कृष्ण महाराज एवं कलयुग में धर्म की हानि आताताइयों द्वारा करने की कोशिश की गई तब तब विधिनुसार महापुरुषों ने अंधविश्वास एवं पाखंड रूपी असत्य को समाप्त कर सत्य सनातन धर्म की पुर्नस्थापना की। 12 फरवरी 1824 को गुजरात के ग्राम जिवापुर टंकारा मोरबी जिला में मूल शंकर नामक बालक जो आगे चलकर महापुरुष दयानंद सरस्वती बनकर समाज में व्याप्त पाखंड और कुरीति को खत्म कर वेदों की ओर लौटने का आवाहन किया महर्षि की 200वी जयंती को देश भर में ज्ञान ज्योति पर्व के रूप में मनाए जाने का संकल्प लेते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समारोह का शुभारंभ किया उसी श्रृंखला में देवी पाटन मंडल कमिश्नरी गोंडा में 3 दिसंबर 2023 को शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज में विश्व शांति महायज्ञ ऋषि संदेश एवं आर्यवीर शौर्य प्रदर्शन के ऐतिहासिक आयोजन केआप सभी साक्षी होंगे
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतीय सभा उपमंत्री तृप्ति आर्या, त्रियुगी नारायण मिश्र,इ० प्रज्ञा आर्य, शिवम एडवोकेट,अमर दीक्षित,इ० सत्यम, अरविंद सक्सेना, बी बी मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, पवन शुक्ला आदि प्रमुख रहे सभा संचालन जिला सभा मंत्री जनार्दन पाठक ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें