*जीआरपी अनुभाग लखनऊ**प्रेस नोट-थाना जीआरपी सीतापुर।*15.10.2023*ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो चीफ मंडंल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
*थाना जीआरपी सीतापुर द्वारा गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों के खोए हुए 08 मोबाइल को (अनुमानित कीमत 12000/-रु०) बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया सुपुर्द।*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक रेलवे, लखनऊ के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय श्री ह्रषीकेश यादव के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जीआरपी सीतापुर टीम द्वारा यात्रा के दौरान यात्रियों के खोये हुए मोबाइलों के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रो पर सर्विलांस सेल की मदद से आवश्यक कार्यवाही द्वारा अथक प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए 08 अदद मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 120000/ रुपये हैं, मोबाइल स्वामी को जीआरपी थाना सीतापुर पर बुलाकर उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर उनके खोये मोबाइल सुपुर्द किये गये ।
*विवरण मोबाइल फोन-*
1-रियलमी नार्जों-30
2-सैमसंग ए-31
3-इनफिनिक्स
4-वीवो
5-रियलमी
6-रियलमी नार्जो-207
7-रियलमी
8-रियलमी
मोबाइल स्वामी अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर बहुत प्रसन्न हुए और जीआरपी की भूरि-भूरि प्रसंशा किये।
*मीडिया सेल*
*अनुभाग लखनऊ।*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें