*गोंडा परिवार परामर्श केन्द्र में 04 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी-**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के उपस्थिति में परामर्शदाताओं ने बिछुडे जोड़ो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया तथा 04 जोड़े को समझाबुझाकर सुखी जीवन जीने हेतु राजी कर लिया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थिति सदस्यगण-
श्री गंगाधर शुक्ल, श्री शशि कुमार भारती, श्री यशोदा नंदन त्रिपाठी, श्री राजमंगल मौर्य, म0का0 ज्योती राजभर, आदि मौजूद रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें