*नारी शक्ति वंदन बिल,महर्षि के द्विजन्म शताब्दी पर प्रधानमंत्री की सच्ची श्रद्धांजलि**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*



ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

21 सितंबर 2023आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश उपमंत्री तृप्ति आर्य ने प्रेस वार्ता में खुशी का इजहार करते हुए प्रधानमंत्री जी एवं समस्त लोकसभा सदस्यों को नारी शक्ति की ओर से शुभकामना देते हुए कहा कल लोकतंत्र के मंदिर में33 प्रतिशत आरक्षण नारी शक्ति वंदन विधेयक बिल यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे454 सदस्यों के समर्थन से इतिहास रचा है निश्चित देश की नारियों का गौरव और सम्मान बढ़ा है यह बिल 27 वर्षों से लोकसभा में लंबित था
    इतिहास गवाह है की प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर सनातन संस्कृति की रक्षा महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए युग प्रवर्तक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती 1875ई०में आर्य समाज की स्थापना कर समाज में व्याप्त अंधविश्वास,पाखंड,सती प्रथा बाल विवाह जैसे कुरीत को समाप्त करने आंदोलन चलाया था उसी पावन धरती पर लाल मोदी जी उनके द्विजन्म शताब्दी बर्ष मे नारी शक्ति बंदन बिल पास कर सच्ची श्रद्धांजलि दी
     शुभकामना देने वालों में प्रमुख, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ प्रधान इं०कांति कुमार,स्त्री आर्य समाज मालवीय नगर गोंडा प्रधान अनीता राजपाल, एसडीओ यूपीपीसीएल इं०प्रज्ञा आर्या डा०सृष्टि डा० प्रियंका, मीना गुप्ता, माया मिश्रा दिव्यांशी आर्या, संतोष यज्ञसैनी, सरस्वती देवी,सुमन तिवारी,आभा आर्या,विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री रेखा श्री०मात्व कन्या गुरुकुल वाराणसी प्राचार्य डा०गायत्री आर्या, डॉ०सरस्वतीआर्या, आचार्य सुश्रुतिआर्या कानपुर,भजनो उपदेशिका रुक्मणी जोशी ने मोदी जी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्व को वसुदेव कुटुंबकम के तर्ज पर कार्य करन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। आर्यवीर दल मध्य प्रदेश मंत्री शास्त्री विनोद आर्य ने मातृशक्ति को लोकसभा मेंउचित सम्मान के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*