*लाखों लाख रुपये की लूट सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही है- कामरेड रणधीर सिंह सुमन**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*





ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश



बाराबंकी ।आज देश में मंहगाई बेरोजगारी स्वास्थ्य शिक्षा का संकट पैदा हो गया है ऐसे समय में कामरेड गिरीशचंद्र वर्मा की मृत्यु किसान मजदूर संघर्ष की अपूर्णनीय क्षति है। यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा मलूकपुर में पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि लाखों लाख रुपये की लूट सत्तारूढ़ दल द्वारा की जा रही है। वहीं प्रदेश नेता प्रवीण कुमार ने कहा कि मुखिया के दोस्त देश लूट रहे हैं उनके कर्ज माफ किए जा रहे हैं। पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि मोदी जब तक रहेगें तब सभी समस्याओं का समाधान सम्भव नहीं है। मोदी की लूटेरी सरकार को हटाना ही कामरेड गिरीश को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह कवि जितेंद्र श्रीवास्तव जित्तू भैया मुनेश्वर दीपक कुमार शिवदर्शन वर्मा महेंद्र यादव राजकुमार प्रमोद कुमार कामरेड के पुत्रगण सत्य प्रकाश शैलेंद्र कुमार सहित गांव के बहुत सारे लोगों ने अपने विचार रखे व फोटो पर माल्यार्पण किया। अध्यक्षता हनोमान प्रसाद ने की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*