*23 सितंबर को होगा अटल विद्यालय का शुभारंभ**प्रधानमंत्री 23 को करेंगे अटल विद्यालय का शुभारंभ**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
*गोण्डा, 16 सितंबर, 2023* :- उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल अनुभव वर्मा ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को प्रधानमंत्री प्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रदेश के 18 मंडलों में श्रमिकों के बच्चों के लिए बनाये गये मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा 23 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद अटल विद्यालयों में औपचारिक तरीके से पठन-पाठन प्रारंभ हो जाएगा। नवोदय विद्यालय की तर्ज पर बनाए गए अटल आवासीय विद्यालयों में श्रमिकों के बच्चे कक्षा 6 से कक्षा 12 तक पढ़ाई करेंगे। देवीपाटन मंडल में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण तहसील मनकापुर के ग्राम सिसवा में किया गया है। विद्यालय में 80 सीट पर छात्रों का चयन किया गया जिसमें गोंडा के 58, बहराइच के 13, बलरामपुर के सात और श्रावस्ती के दो बच्चे शामिल हैं। इन सभी छात्रों को निशुल्क शैक्षिक आवासीय विद्यालय की सुविधा, अनुभवी अध्यापक, छात्रावास, भोजन, पाठ्य पुस्तक, आवास यूनिफॉर्म तथा खेल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें