*20,000/- का ईनामिया गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो चीफ मंड़ल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडंल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बाबागंज स्टैण्ड से गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त रंजीत मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त का एक संगठित गिरोह था जो अपने भौतिक तथा आर्थिक लाभ हेतु मोटरसाईकिलों की चोरी किया करते थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 20,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. रंजीत मौर्या पुत्र वासुदेव मौर्या नि0 चौड़ई पूरे सुकाली थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-227/23, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
थानाध्यक्ष धानेपुर सत्येन्द्र वर्मा मय टीम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*