राज्य काउंसिल बैठक के प्रमुख फैसले**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*









ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश की राज्य काउंसिल की बैठक 12 एवं 13 अगस्त को चित्रकूटधाम कर्वी में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के केन्द्रीय सचिव डा. भाल चन्द कांगो एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी डा. गिरीश ने मार्गदर्शन किया। राज्य सचिव का. अरविन्द राज स्वरूप ने रिपोर्ट रखी जिस पर रिकार्ड 58 साथियों ने चर्चा में भाग लिया। अध्यक्षता का. इम्तियाज़ अहमद, का. राधा चौधरी एवं अमित यादव के संयुक्त अध्यक्षमण्डल ने की। कई प्रमुख फैसले निम्न हैं-
1-  11 अक्टूबर को वामपंथी दलों की लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारियों में युध्दस्तर पर जुटना।
2-  इसके लिए जिला स्तर/ मंडल स्तर पर वामदलों के साथ संयुक्त कन्वेंशन,  जहां संयुक्त संभव न हो पार्टी द्वारा कन्वेंशन/ जनरल बॉडी अथवा विस्तृत काउंसिल बैठक आयोजित करना।
3-  जिला एवं राज्य केन्द्रों के सफल संचालन, रैली को सफल बनाने एवं भावी लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में 15 लाख रुपये फंड एकत्रित करने को अभी से लेकर 15 सितंबर तक अभियान चलाना और राज्य का भाग राज्य केन्द्र पर 30 सितंबर तक जमा करना। केन्द्र का भाग केन्द्र को भेजना----
------फंड के बारे में जो पूर्व में फैसला लिया गया था उसमें कुछ परिवर्तन किया गया है। जिलों में प्रति सदस्य रुपये- 100 के हिसाब से या फंड एकत्रित किया जायेगा। लेकिन राज्य केन्द्र पर केवल रुपये- 20 प्रति सदस्य के हिसाब से जमा किया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि पहले प्रति सदस्य रुपये- 30 जमा करने का फैसला किया गया था, जिसे घटा कर 20 कर दिया गया है। इस कमी की भरपाई नेतृत्व के साथियों के कंधों पर डाली गयी है। जो इस प्रकार है-
राज्य सचिव मंडल - रुपये- 3000/- प्रति सदस्य।
राज्य कार्यकारिणी- रुपये- 2000/- प्रति सदस्य।
राज्य काउंसिल के सदस्य, वैकल्पिक सदस्य व आमंत्रित- रुपये-1000 प्रति सदस्य।
सक्षम जन संगठनों से भी अलग से फंड लिया जायेगा।
4-  आज़मगढ़ जनपद में निजी विद्यालय में 15 वर्षीय छात्रा की जघन्य हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मंडल स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का मिलना और कमिश्नर को ज्ञापन देना। कोर्डीनेशन जितेन्द्र हरि पांडेय करेंगे।
5-  सभी जनसंगठनों को मजबूत करते हुये भाकपा को मजबूत बनाना ताकि प्रदेश में इंडिया गठबंधन का आधार मजबूत हो और भाकपा को उसके भीतर सम्मानजनक प्रतिनिधित्व हासिल हो।
6-   लोकसभा चुनावों की तैयारी-  चुनाव लड़ने वाले जिलों की जिला काउंसिल की बैठक तत्काल आयोजित करना, अभियान की रूपरेखा तैयार करना। उन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर जनसंगठनों और पार्टी की नींव को मजबूत करना, संबंधित लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र स्तर पर रैलियां करना, आंदोलन करना तथा अतिरिक्त फंड इकट्ठा करना।
7-   बैठक में इंडिया गठबंधन के साथ लोक सभा चुनाव लड़ने की आकांक्षा व्यक्त की गई। तैयारी के लिये सात लोकसभा सीटों को चिन्हित किया गया। प्राथमिकतानुसार  वे हैं- घोसी, गाजीपुर, बांदा, राबर्ट्सगंज( सु. ), लालगंज  ( सु.   ),  मछली शहर ( सु.  ) एवं श्रावस्ती। इंडिया गठबन्ध से वार्ता के लिये राज्य नेतृत्व को अधिकृत किया गया है। साथ ही निश्चय किया गया कि, अपने बल पर चुनाव लड़ने की तैयारी जारी रखी जाये।
डा. गिरीश।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*