*छोटे दुकानदारों का रक्षाबंधन चढ़ा सीएम के कार्यक्रम की भेंट**गरीबों को हुआ भारी नुकसान, क्षेत्र के खरीददारों को हुई दिक्कत* *ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*







ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 

कर्नलगंज,गोण्डा। काफी अरसे से तमाम आस संजोए बैठे गरीब दुकानदारों का रक्षाबंधन त्योहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की भेंट चढ़ गया,जिससे जहां एक ओर क्षेत्र के खरीददारों को दिक्कत हुई तो वहीं दूसरी ओर मिठाई और रक्षाबंधन सहित अन्य तरह के तमाम दुकानदारों के लिए यह त्योहार फीका साबित हुआ। 
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के पाल्हापुर में बाढ़ निरीक्षण और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम लगा था,जिसको लेकर अभेद सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरी तरह से सुरक्षा चाक चौबंद देखी गई। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर पाल्हापुर स्थित चचरी चौराहे के आसपास की सभी दुकानें बन्द करा दी गई। जबकि पारंपरिक रक्षाबंधन पर्व को लेकर स्थानीय दुकानदारों द्वारा पहले से ही बड़ी तैयारी की गई थी और दुकानदारों द्वारा पर्याप्त मात्रा में मिठाई और राखी बेचने की व्यवस्था बना ली थी लेकिन ठीक रक्षाबंधन त्योहार पर मुख्यमंत्री का बाढ़ निरीक्षण और राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम लग जाने की वजह से चौराहे की सभी दुकानें बन्द करा दिए जाने के कारण क्षेत्र के खरीददारों को तो परेशानी हुई ही वहीं अरसे से बड़ी आस संजोए बैठे मिठाई और रक्षाबंधन सहित अन्य तरह के तमाम दुकानदारों का लाखों का नुकसान हुआ। वहीं आमजन मानस में यह चर्चा भी होती रही कि जब बाढ़ की कोई विभीषिका नहीं तो बाढ़ निरीक्षण का क्या मतलब है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*