*पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ श्री संजीव कुमार सिन्हा द्वारा रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर की आकस्मिक चेकिंग व भ्रमण। प्लेटफॉर्म,ओवरब्रीज पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अर्दली रुम कर "ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत प्रभावी पैरवी करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश।**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 16.08.2023 को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ श्री संजीव कुमार सिन्हा द्वारा यात्रियों के सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जीआरपी थाना बाराबंकी का आकस्मिक चेकिंग/निरीक्षण करके पुलिस बल को निर्देशित किया कि ट्रेनों में सघन चेकिग अभियान चलाने के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की लगातार चेकिंग की जाये, ट्रेन में स्कॉर्ट व सुरक्षा को लेकर समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ मीटिंग करके अर्दली रूम किया, इस दौरान जीआरपी थाना प्रभारी बाराबंकी सहित थाने के समस्त विवेचना अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन में अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति व लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई, महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने एवं सुदृढ़ कानून/शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के प्रति आवश्यक निर्देश दिया गया। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत चिन्हित अपराधियों के अभियोगों में प्रभावी पैरवी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा सभी की समस्याओं को सुनने के पश्चात प्लेटफॉर्म, वेटिंग हाल,ओवरब्रीज पर चेकिंग/भ्रमण कर पुलिस कर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।
*मीडिया सेल*
*अनुभाग लखनऊ*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें