*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पर ट्रेड यूनियन कम्युनिस्ट आयोजन समित देवीपाटन मंडल गोडा के पदाधिकारियो की बैठक हुई**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा/2/8/2023
ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति देवीपाटन मंडल गोण्डा के पदाधिकारियों की बैठक कॉमरेड दया शंकर सिंह की अध्यक्षता में जिला ट्रेड यूनियन केंद्र सुभाष नगर में आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आव्हान पर आगामी 9 - 10 अगस्त 2023 को देश के सभी उपश्रमायुक्त कार्यालय पर श्रमिकों की समस्याओं को लेकर महापड़ाव का आयोजन किया जाना है। महापड़ाव का यह कार्यक्रम गोण्डा जनपद में उपश्रमयुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा के कार्यालय पर दिनांक 9 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 4बजे तक महापड़ाव रहेगा तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपरान्ह 2.30 बजे दिया जाएगा। बैठक में सत्यप्रकाश पांडेय, एहसान हुसैन, आद्या प्रसाद तिवारी, कौशलेंद्र पांडेय, ईश्वर शरण शुक्ला, सत्य नारायण तिवारी, पिंटू , शिव कुमार कनौजिया ,महेश उपाध्याय, सुरेश कुमार कनौजिया व राम कृपाल यादव आदि विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें