*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी( पश्चिमी दिल्ली परिषद् )प्रेमसागर गुप्ता भवन, बी-47, कर्मपुरा, नई दिल्ली-15**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*









ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश 

आज दिनांक 12-08-2023 को सुबह 11 बजे पश्चिमी दिल्ली की वामपंथी पार्टियों की ओर से मंगोलपुरी के बी-ब्लाक में बस स्टेण्ड के पास ( नज़दीक काली मंदिर )पर एक धरने का आयोजन किया गया । ज्ञात हो कि वामदलों -CPI, CPI(M) , CPI(ML), RSP, AIFB, CGPI के दिल्ली राज्यनेतृत्व ने संयुक्त बैठक करके दिनांक 1 अगस्त से 15 अगस्त तक महँगाई के विरुद्ध पूरी दिल्ली में अभियान चलाने का निर्णय लिया है ।
धरने के दौरान “ महँगाई की मार जनता बेहाल “ पर्चा वितरण किया गया, जिसमें निम्न लिखित माँगों को रखा गया :-
# सरकारी ख़रीद को बढाकर राशन वितरण प्रणाली को मज़बूत करो ।
# पेट्रोल, डीज़ल और गैस ( के दाम कम करो ) पर टेक्स कम करो।
# खाद. बीज और बिजली में सरकारी सहायताके साथ सस्ते     
दरों पर कृषि-ऋण की व्यवस्था करो ।
# पंजीकृत ई-श्रम कार्ड धारकों को राशन दो ।
# बाढ से प्रभावित परिवारों को आजीविका के लिये तुरन्त राहत दो ।
# जल-जनित रोगों के रोकथाम की व्यवस्था करो ।
धरने की अध्यक्षता भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी )  के दिल्ली सचिवालय सदस्य कामरेड रामपाल भारद्वाज ने की तथा संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की दिल्ली राज्य परिषद् सदस्य कामरेड मुकेश कश्यप ने किया ।धरने को AIFB के सचिव कामरेड धर्मेन्द्र वर्मा, CPI राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य तथा पश्चिमी दिल्ली के सचिव कामरेड शंकर लाल, वरिष्ठ एवं दिल्ली सचिव मण्डल के सदस्य कामरेड  अवसार अहमद, ज़िला सचिव मंडल के सदस्य कामरेड सुरजीत गांधी 
सहसचिव राजेश कश्यप, बृज भूषण तिवारी, CPI ( M ) से दिल्ली राज्य कमेटी सदस्य कामरेड शिवकुमार , लोकल कमेटी सदस्य कामरेड गोविंद व कामरेड प्यारेलाल आदि ने सम्बोधित किया ।
जारीकर्ता
-मुकेश कश्यप

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*