*सपा के पूर्व विधायक के चचेरे भाई द्वारा 40 वर्षों से किसनो की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचे हरदोई के लोग**जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा उप जिला अधिकारी के यहां वर्षों से काट रहे किसान चक्कर**प्रदर्शनकारी जिला प्रशासन मुर्दाबाद सपा पूर्व विधायक मुर्दाबाद मुख्यमंत्री जिंदाबाद के महिलाएं एवं पुरुष लग रहे थे नारे**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
लखनऊ अगस्त हरदोई जनपद के थाना मल्लावां के ग्राम बीकापुर के लगभग दो दर्जन किसान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बृजेश वर्मा के भाई भैया लाल पुत्र बजरंगी निवासी ग्राम मेहंदी खेड़ा थाना मल्लावां द्वारा 40 वर्षों से पीड़ित लोगों की गाटा संख्या 43 पर जबरदस्ती अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के दरबार धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे कि लोक भवन के सामने प्रशासन ने प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शन कार्यों को रोककर उनकी समस्या को सुनकर विधानसभा चौकी पर सभी को बुलाकर समस्या को सुना गया पीड़ित के मांग पत्र को सक्षम अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज कर हरदोई जिला प्रशासन को आदेशित किया गया कि किसानों की भूमि पर अवैध कब्जे को तत्काल मुक्त कराया जाए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए उपरोक्त संबंध में किसान जिला प्रशासन मुर्दाबाद सपा पूर्व विधायक मुर्दाबाद मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे प्रदर्शनकारियों में महिलाओं के साथ-साथ वृद्ध पुरुष एवं युवा जवान के लोग हाथों में मुर्दाबाद की पटी एवं बैनर लगाकर न्याय की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री कार्यालय एवं आवास पर जाने से प्रशासन ने रोकते हुए उन्हें आश्वासन दिया की आपको न्याय दिलाया जाएगा उपरोक्त अवसर पर सोबरन रामसेवक कमलेश सुरेंद्र रामखेलावन अखिलेश पुत्र गंज दुलारे राजेश राकेश सरोज रामशंकर पुत्र रामस्वरूप आदि लोग मौजूद थे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें