*धोखाधड़ी कर भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात व नगदी लेकर फरार हो जाने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 

दिनांक 16.08.2023 को थाना को0 नगर में वादी हरिपाल सिंह पुत्र देव नारायण सिंह नि0 आवास विकास कालोनी थाना को0 नगर में सूचना दी कि विपक्षी शिवानन्द सोनी मेरे व निम्न ज्वेलर्स के साथ सोने व चांदी के सामान का क्रय विक्रय किया करते थे। दिनांक 31.07.2023 को विपक्षी शिवानन्द सोनी धोखाधड़ी कर मेरे गुंजन ज्वेलर्स व निम्न ज्वेलर्स (प्रकाश ज्वेलर्स, शत्रोहन ज्वेलर्स, माॅ वैष्णो ज्वेलर्स, शुभम ज्वेलर्स, कृष्णा ज्वेलर्स) आदि के साथ कुल 10,040,00 रूपयों, 04 किलो ग्राम चांदी व 484.5038 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए है। सूचना पर थाना को0नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिए थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर घटना कारित करने वाले सोनू उर्फ शिवानन्द व सहयोगी सुरेन्द्र सोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 218 ग्राम पीली धातु, 762 ग्राम सफेद धातु के जेवर व 1,55200 रूपयें बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. सोनू उर्फ शिवानन्द सोनी पुत्र भगवती नि0 बदवलिया पण्डरी कृपाल थाना को0 देहात जनपद  गोण्डा।
02. सुरेन्द्र सोनी पुत्र स्व0 ईश्वर चन्द्र सोनी नि0 मुजेहना थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-710/23, धारा 420,406,411 भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 218 ग्राम पीली धातु।
02. 762 ग्राम सफेद धातु।
03. 1,55200 रुपए नगद।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय मय टीम।
02. उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय टीम।
03. सर्विलांस टीम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*