*युवक के साथ किन्नरों ने की बर्बरता, पिलाया पेशाब**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*

ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 


लखनऊ - प्रदेश के कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ किन्नरों द्वारा लूटपाट और बर्बरता  पूर्वक पेश आने का मामला सामने आया है,किन्नरों द्वारा युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटे गए और उसके बाद उसका मुंडन कर जबरन मुंह में पेशाब पिलाया। मामले में तहरीर मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। बसई गांव के रफीकुल पुत्र नन्हे ने बताया कि वह गंजडुंडवारा के इमामबख्श निवासी किन्नर चांदनी के घर पर खाना बनाता है। उसी के साथ डांस पार्टी आदि में नाचने के लिये भी चला जाता था। बीते 26 जुलाई की दोपहर 12 बजे वह कासगंज से काम कर लौट रहा था, तभी जौहरी ईंट भट्टा के निकट कुछ किन्नरों ने उसे घेर लिया और उसे झाड़ी में ले जाकर उससे मारपीट करते हुये जबरन 10 हजार रुपये लूट लिये तथा उसका मुंडन भी कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी किन्नरों ने उसके मुंह में पेशाब कर भी पिला दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए, अन्यथा उसका गुप्तांग काटकर उसे भी किन्नर बनाने की तैयारी कर रहे थे।घटना के बाद किन्नर भाग गये। सहावर थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि ग्रामीण से बर्बरता करने वाले सभी किन्नर आरोपी लाली, रिचा उर्फ टेकनिया, करीना, मोहम्मद असीम, पवन निवासीगण सिकहरा काशीराम कालोनी गंजडुंडवारा को सिकहरा आवासीय कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*