*अब सफाई कर्मियों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड का लाभ, जारी हुआ नया फरमान**सफाई कर्मी अपना राशन कार्ड करें सरेंडर,नहीं तो होगी कार्रवाई, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*







ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 

इटियाथोक,गोंडा। गोंडा के जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से खंड विकास अधिकारी को एक पत्र जारी कर कहा गया है, कि ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मी अपने राशन कार्डों को जमा कर दें। अब उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जाएगा। डीएसओ ने जल्द से जल्द सफाई कर्मियों को तहसील व जिलास्तरीय आपूर्ति कार्यालय में अपने राशन कार्ड को जमा करने का निर्देश दिया है। इस कार्य में खंड विकास अधिकारी से सहयोग मांगा गया है।

*यह है नियम*

शासनादेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार  जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये या उससे अधिक हो, ऐसे परिवार को अंत्योदय, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जा सकता है। शासनादेश के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से खंड विकास अधिकारी इटियाथोक को एक पत्र जारी कर कहा गया है, कि सफाई कर्मियों को प्रत्येक वर्ष दो लाख रुपये से कहीं ज्यादा आय होती है। ऐसे में वे सफाई कर्मी जिनका राशन कार्ड बना है वे पात्रता की श्रेणी में नहीं आते हैं।

*विकासखंड में कुल 131 सफाई कर्मी*

सहायक विकास अधिकारी परमात्मा दीन ने बताया कि इटियाथोक विकासखंड में 131 सफाई कर्मी हैं।

*अधिकारी बोले*

क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक हरिवंश यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मियों को अपना राशन कार्ड जमा कराने का निर्देश दिया गया है। यदि वे स्वेच्छा से राशन कार्ड जमा नहीं करेंगे तो उनके विरुद्ध विभागीय जांच व कार्यवाही के तहत वसूली की कार्रवाई की जा सकती है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*