*,जुलाई। "राजतंत्र को लोकतंत्र में परिवर्तन के प्रथम महानायक थे राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 

परतंत्र भारत में पहली  पिछड़ों,अछूतों को 50%आरक्षण 26जुलाई 1902 को लोकराजा शाहूजी महाराज ने देकर भागीदारी ऑदोलन और समता मूलक समाज की अवधारणा को साकार करने का कार्य किया। उन्होंने तथागत बुद्ध के उस संदेश को साकार किया जिसमें कहा गया था कि *मानव-मानव एक समान, बुद्ध धम्म की यह पहचान*।शाहूजी महाराज परतंत्र भारत के एकमात्र ऐसे सम्राट थे मानव मूल्यों, मानव कर्तव्यों का बोध कराया। मानवतावाद को साकार कर भारत की आन-बान-शान के प्रतीक बने थे शाहू जी महाराज। सर्वधर्मसमभाव को अपने कृतित्व से प्रमाणित किया था शाहूजी ने। महाराष्ट्र राज्य में ही नहीं सम्पूर्ण भारत में असली लोकनायक बने थे शाहू जी महाराज। सम्राट अशोक महान के बाद अगर किसी सम्राट नाम जनता के हितों के लिए कार्य किया तो वह शाहूजी महाराज ही थे। कोल्हापुर में सभी धर्म के लोग उन्हें अपना भगवान और कल्याण मित्र मानते थे।"उक्त विचार भागीदारी ऑदोलन की स्थापना (आरक्षण दिवस)के 121वें दिवस समारोह में रगड़गंज रोड पवन कुमार गौतम के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मास संगठन के राष्ट्रीय संगठक ए.के.नन्द ने व्यक्त किया। सीताराम कनौजिया ने कहा कि मानवता के मसीहा थे शाहू जी महाराज। रामराज गौतम ने कहा कि शाहूजी महाराज सम्राट शिरोमणी थे। बिन्देश्वरी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसे महानायक लाखों में पैदा होते हैं। छोटेलाल निषाद ने कहा कि ऐसे ही सम्राट महापुरुष कहलाते हैं। दिव्या वर्मा ने कहा कि मुझे ऐसे महानायक के व्यक्तित्व का अनुसरण करना चाहिए। उर्मिला कुरील ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव प्रासंगिक रहेगा। आरके तिवारी ने कहा कि शाहूजी महाराज ने तत्कालीन अज्ञानियों को दिव्य चक्षु ज्ञान दिया था। रामदास शुक्ला ने कहा कि शाहूजी महाराज मानवता के संरक्षक थे। कृपाराम दूबे ने कहा कि शाहूजी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व को आत्मसात किये बिना मानव कल्याण नहीं हो सकता है। कार्यक्रम में अंजना वर्मा,कृष्णा कनौजिया,राधा मौर्य,निशा नंदा,महिमा नंदा,गरिमा नंदा,गौरव कुमार नन्द, अनुपम कुमार नंद, सोनेलाल पासवान, गुरचरन त्यागी, शिवचरन गौड़,हरीराम बौद्ध, अशोक कुमार गौतम, पेशकार गौतम, श्याम लाल गौतम, दीपक कुमार गौतम, राम नरेश पासवान, रहीस खान, इरफान खान, जुबेर अली,निसार अहमद, रमजान,नंद कुमार गौतम, राम करन गौतम, किशन, अरविंद, सुरेश,सतेन्द्र वर्मा एडवोकेट  शिवनाथ, राम पाल सिंह यादव, वी.डी.सिह वर्मा,रघुनाथ यादव, सियाराम सरोज,पवन यादव आदि लोगों ने सहभाग किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सियाराम यादव ने किया और अध्यक्षता अरविंद कुमार पासवान ने किया और मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में एकेनन्द विस्तार से प्रकाश डाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*