*गोंडा गौरव कनौजिया ने नीट की परीक्षा में फहराया परचम,बढ़ाया मान**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/ संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 

 नवाबगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र के नवाबगंज कस्बे के मुट्ठीगंज मोहल्ले के रहने वाले होनहार छात्र गौरव कनौजिया ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से वर्ष 2023 के नीट यूजी की परीक्षा में सफलता हांसिल कर एमबीबीएस में चयनित होकर अपने परिवार,क्षेत्र तथा गुरुजनों का नाम रोशन किया है। 
नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला मुट्ठीगंज  के निवासी राजेश कनौजिया के पुत्र गौरव कनौजिया ने प्रयागराज में नीट यूजी की तैयारी करते हुए अथक प्रयास से अपने मेहनत और लगन से वर्ष 2023 के नीट यूजी की परीक्षा में 720 में से 548 अंक प्राप्त कर परचम फहराते हुए आल इंडिया स्तर पर 65656 वीं रैंक हांसिल की है और इनका एमबीबीएस में चयन हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई निर्मला  मेमोरियल इंटर कॉलेज नवाबगंज से करके परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नीट यूजी की तैयारी एक वर्ष प्रयागराज मे रहकर फिजिक्स वाला कोचिंग से की। होनहार मेधावी छात्र ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि डाक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया है।होनहार छात्र गौरव कनौजियाने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरूजनों व प्रिय मित्रों को दिया है। उनकी सफलता से स्वजन काफी प्रसन्न हैं तो दूसरी ओर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*