*गोंडा एमएलसी के पुत्र व भतीजे पर लेखपाल ने लगाया गंभीर आरोप**वीडियो हो रहा वायरल, बना चर्चा का विषय**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील में तैनात एक लेखपाल द्वारा एक वीडियो वायरल कर जनपद के एक बड़े राजनीतिक परिवार पर गंभीर आरोप लगाया गया है। इस वायरल वीडियो में लेखपाल द्वारा कहा जा रहा है कि वह रिटायर्ड सैनिक है जो वर्तमान में कर्नलगंज तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात है,वायरल वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा जा रहा है कि बीते बकरीद पर्व पर कटरा बाजार थाने में पीस कमेटी की मीटिंग से लौटने के बाद पूर्व एमएलसी महफूज खां के बेटे द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी आरोप लगाकर गांव के पास मारा-पीटा और अभद्रता की गई और अब उनके भतीजे द्वारा फोन पर धमकी दी जा रही है। जिसका आडियो भी वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में पीड़ित लेखपाल द्वारा आरोपियों के परिवार के अपराधिक पृष्ठभूमि की याद दिलाते हुए कहा जा रहा है कि इनके परिवार के लोगो द्वारा कुछ वर्षो पहले उतरौला के एसडीएम का अपहरण कर लिया गया था,इतना ही नहीं और कई गंभीर आरोप वायरल वीडियो में सुना जा सकता है। पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना उसने अधिकारियों को दी है। फिलहाल यह पूंछने पर कि क्या उन्होंने इसकी कोई लिखित शिकायत की है तो पीड़ित लेखपाल फैयाज खान ने बताया कि अभी फोन पर अधिकारियों को सूचित किया है जल्द ही लिखित शिकायत की जायेगी। प्रकरण में जब उपजिलाधिकारी हीरालाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें