*जनपद गोंडा। पुलिस ओर दबंगों की मिलीभगत से न्यायालय के आदेशों की उड़ा रहे हैं धज्जियां नहीं रहा न्यायालय का कोई असर**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
जानकी देवी पत्नी स्वर्गीय जसवंतलाल निवासिनी ग्राम सहजनवा थाना कौड़िया परगना तहसील व जनपद गोंडा के रहने वाली है। जिनकी पुश्तैनी जमीन गोंडा बहराइच राजमार्ग पर स्थित है गाटा संख्या 37/0.4250 हेक्टेयर के बाबत एक बटवारा का मुकदमा न्यायालय अपर उप जिला अधिकारी प्रथम गोंडा के यहां विचाराधीन है जिसकी तारीख पेशी 27 जून 2023 है उपरोक्त मुकदमे में न्यायालय द्वारा उभय पक्षों को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित है तथा न्यायालय तृतीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन गोंडा के न्यायालय से भी उभय पक्षों को दौरान मुकदमा मौके पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित है लेकिन विपक्षी गढ़ बनवारी लाल हजारीलाल व मुरारी लाल पुत्र माधव राज निवासी ग्राम सहजनवा थाना कौड़िया तहसील व जिला गोंडा के हैं इनके द्वारा आए दिन मौके पर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है कभी इनके द्वारा छप्पर का छाजन किया जा रहा है तो कभी टीन सेट डाला जा रहा है ऐसी स्थिति में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी आर्यनगर पर दी गई पुलिस द्वारा मौके पर जाकर विपक्षी गणों को रोक दिया जाता है। लेकिन पुलिस के चले जाने के बाद विपक्षी उपरोक्त पुनः छप्पर का छाजन करने लगते हैं। जिसकी सूचना जिलाधिकारी को ग्राम चौपाल सहजनवा में दी गई है लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई ना होने के कारण विपक्षी गणों के हौसले बुलंद हैं जिससे वह आए दिन न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करते हैं तथा मना करने पर अमादा फौजदारी पे उतर आते हैं पीड़िता महिला होने के कारण विपक्षी गणों से बात करने से असमर्थ है इसलिए पुलिस का सहारा लिया जाता है। लेकिन पुलिस द्वारा भी न्याय नहीं मिलता है इसलिए पीड़िता को दर-दर भटकने के लिए मजबूर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें