*वसूली करने गई बिजली कर्मियों की टीम पर हमला**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
खरगूपुर (गोंडा) वीरपुर गांव में बुधवार को बिजली कर्मियों से अभद्रता कर लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। इसमें दो संविदा कर्मचारियों को चोट आई। अवर अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद सिंह ने तहरीर दी है। विद्युत उपकेंद्र आर्यनगर के अवर अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद सिंह संविदा कर्मियों के साथ कोचवा फीडर के ग्राम पंचायत बीरपुर भोज में बिजली बिल की वसूली व बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के विजय भान सिंह ने ग्रामीणों के साथ कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दो संविदाकर्मी नागेश्वर नाथ मौर्य व मन मोहन शुक्ल को. जख्मी हो गए। इसकी तहरीर अवर अभियंता एपी सिंह ने थाने पर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें