*पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच गोंडा* *ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 

दिनाक 01/06/2023 को पुरानी पेंशन योजना बहाली रथ यात्रा का आगमन जनपद बस्ती से चलकर गोण्डा की सीमा  लोलपुर में 2:00 PM पर हुआ, लोलपुर में रथ यात्रा का  स्वागत कार्यक्रम के उपरांत, रथ यात्रा,जुलूस के साथ आगे बढ़ते गई जिसका स्वागत कई अन्य जगहों पर वजीरगंज, दर्जिकुआ, पराग डेरी, झाझरी ब्लाक आदि  पर किया गया , उसके बाद रथ का आगमन जिला पंचायत सभागार गोण्डा में हुआ ,पेंशन रथ यात्रा राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद् के प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, एन डी द्विवेदी कार्यवाहक अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, नरेश कुमार अपर महामंत्री राज्य कर्म संयुक्त परिषद्, नरेश कुमार कौशिक प्रदेश महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,सुरेश कुमार सिंह प्रांतीय कोषाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, अरुण कुमार प्रजापति मण्डल अध्यक्ष रा. कर्म. संयुक्त परिषद् बस्ती मण्डल, राजर्षी त्रिपाठी मण्डल अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर संघ लखनऊ मंडल, राज बहादुर मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद, दिलीप चौहान  मण्डल अध्यक्ष देवीपाटन, राजेश पाल प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश बोरिंग टेक्नीशियन संग,  जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोण्डा/सह संयोजक NJAC मंच इंद्र पाल तिवारी,सह संयोजक NJAC मंच वीर विक्रम सिंह , विनय तिवारी जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, आई टी आई  संघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष वर्मा , विजय कुमार रा. कर्म. संयुक्त परिषद् गोंडा  कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा मंत्री आईटीआई संघ आदि ने मंच को संबोधित किया इस दौरान सभी कर्मचारियों ने शपथ लिया जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करा देंगे तब तक हम सभी आंदोलित रहेंगे नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ़ नहीं करेगी,इस दौरान सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने  ये NJCA मंच को विश्वास दिलाया कि हम सभी कर्मचारी शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ आपके साथ खड़े हैं, सभागार में  हजारों शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित  रहें।पेंशन रथ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,जिला महामंत्री अजीत तिवारी,राजेश शुक्ल जिला उपाध्यक्ष, उमाशंकर सिंह जिला मंत्री,विवेक मिश्र अभयजीत सिंह,रामनरेश वर्मा चकबंदी संघ,यशवंत पांडेय मीडिया प्रभारी,सुशील कुमार,राजेश मिश्रा,मनोज शर्मा,अवनीश पांडेय,आनंद देव सिंह,शारदा प्रताप सिंह,चंद्र किशोर यादव, देव प्रकाश पांडेय,संजीव मिश्र मण्डल मंत्री विशिष्ट बी टी सी संघ,सतीश पांडेय जिला मंत्री,प्रेस कांफ्रेंस के   उपरांत रथ यात्रा का सर्किट हाउस गोण्डा में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है, दिनाक 02/06/2023 को रथ यात्रा जनपद बलरामपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
                    इंद्र पाल तिवारी 
      अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त
                    परिषद
        संयोजक NJAC मंच
                       
                        गोण्डा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*