*तबादल सें नाराज बिजला कर्मी ने किया खुदकुशी का प्रयास**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता राम प्रगास बहराइच*






ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता राम प्रगास बहराइच 

 (बहराइच) : एक साल में चार बार तबादला करने से नाराज बिजली कर्मी ने हाईटेंशन ट्रांसफार्मर पर चढ़कर खुदकुशी का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद अन्य कर्मियों ने उसे नीचे उतारा। इससे पहले भी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर कर्मी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है।
33/11 बिजली उपकेंद्र जरवलरोड के टेक्नीशियन ग्रेड कर्मचारी अरविंद कुमार गिरि रविवार को अपना कामकाज निपटाने के बाद वापस दोपहर में पावर हाउस पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अधिकारियों ने उनका ट्रांसफर तेजवापुर के लिए कर दिया है।
इससे आहत होकर उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया । जानकारी पाकर उपखंड अधिकारी कैसरगंज राम गोपाल अस्पताल पहुंचे। कर्मी ने उन्हें बताया कि अप्रैल में बाराबंकी जिले से जरवलरोड के लिए उसका तबादला हुआ था। छह दिसंबर को उसे जरवल कस्बा भेज दिया गया। अप्रैल में फिर उसे जरवलरोड पावर हाउस पर लगाया गया। अब 21 अप्रैल को तेजवापुर के लिए तबादला कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी द्वारा खुदकुशी करने का प्रयास करने की
एक साल में चार बार किया गया तबादला, अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, अधीक्षण अभियंता ने कहा- जांच होगी
नाराज बिजली कर्मचारी को ट्रांसफार्मर से उतारते साथी • 

सूचना मिली है। उसका तबादला अधिशाषी अभियंता कैसरगंज द्वारा किया गया है। साल में चार बार ट्रांसफर कैसे किया गया है, इसकी जांच कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*