*गोंडा वजीरगंज : विद्युत लाइनमैन उदय राज, अंततः जिंदगी की जंग हार गया, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी रहे मूक**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
वजीरगंज थाना क्षेत्र वजीरगंज में एच टी लाइन की चपेट में आया मोहनपुर सब स्टेशन का लाइन मैन उदयराज (35) उर्फ गिल्ली
43 दिनों तक जीवन-मृत्यु से संघर्ष करने के बाद रात में मौत से हार गया। रमईपुर थाना - वजीरगंज, जिला-
गोंडा, निवासी उदयराज 1 अप्रैल 2023 को करनीपुर वजीरगंज गोंडा विद्युत लाइन पर फ्यूज वायर बांधने के दौरान एच टी लाइन की चपेट में आ कर खम्भे से जलते हुए गिरा गया था जिससे कमर से नीचे अपंग हो गया था। कुछ अस्पतालों में इलाज कराने के बाद धनाभाव के चलते लगभग एक माह से घर पर ही पड़ा था। उक्त घटना पर अब यक्ष प्रश्न यह उठता है कि क्या उसने 11000 के वी ए वाली चलती लाइन के खम्भे पर
वाली चलती लाइन के खम्भे पर चढ़ने के लिए सिट डाउन नहीं लिया था। अगर लिया था तो लाइन में करेंट कैसे था। इस प्रश्न का जवाब अनुत्तरित है। विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी अधिकारी बताने के लिए तैयार नहीं है। दुर्घटना कैसे हुई,विभागीय अधिकारियों ने जांच क्यों नहीं की। सेवा प्रदाता कम्पनी प्राइम वन ने उसकी दुर्घटना से मृत्यु तक कोई आर्थिक सहायता नहीं की। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी माधुरी की तहरीर पर बाद पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बंध में बात करने के प्रयास पर अवर अभियंता रघुराजनगर टिकरी मुकेश अस्थाना से किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ रहा। जबकि एस डी ओ नवाबगंज नवनीत सिंह ने फोन ही नहीं उठाया। अधिशासी अभियंता विकास शर्मा का अवकाश पर होना बताया गया। सेवा प्रदाता कम्पनी के सुपर वाइजर अमित भट्ट ने बताया मृतक संविदा कर्मी
को दवा का 15000 रुपये दिलाने के
लिए पत्रावली क्लेम आफिस भेजी गई
है। उक्त घटना के बाद मृतक के
परिवार में कोहराम मचा हुआ है, देखने
वालों की भीड़ लगी हुई है। हर व्यक्ति
के मृत्यु का कारण विद्युत विभाग को
ही बना रहा हैं। मृतक अपने पीछे
पत्नी,4 नाबालिग लड़के व 3 नाबालिग
लड़कियां छोड़ गया है। बताते चलें कि
मोहनपुर उप केंद्र पर कार्यरत लाइनमैन
उदयराज उर्फ गिल्ली बीती 1 अप्रैल
2023 की शाम को 11000 केवीए की
चलती लाइन की चपेट में आ गया।
झुलसते हुए खम्भे से गिरा।तमाम इलाज
के बाद भी कमर से अपंग हो गया।
इलाज के अभाव में अब वह अपने घर
पर पड़ा है। सेवा प्रदाता कम्पनी ने अभी
तक उस की कोई सहायता नहीं की है।
वजीरगंज के गनेशपुर ग्रंट निवासी
उदयराज की अगस्त 2022 में सेवा
प्रदाता संस्था प्राइम वन कम्पनी की
तरफ से मोहनपुर विद्युत उप केंद्र पर
लाइनमैन के रूप में नियुक्ति हुई थी
सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद से त्यागपत्र दे कर भर्ती हुआ था। बीती 1 अप्रैल की शाम को करनीपुर के लाला पुरवा के समीप एक खम्भे पर फ्यूज बांधने गया था। उसने फोन पर सब स्टेशन से बानेपुर फीडर का सिट डाउन मांगा व मिलने पर सैंडल पहन कर खम्भे पर चढ़ गया। जैसे ही उसने फ्यूज बांधने के लिए हाथ बढ़ाया तो उसे करेंट लगा व उसका हाथ जलने लगा।वह पीछे के बल बिना सैंडल के ही नीचे गिरा । दोनों हाथ, पैर व गले पर जलने के साथ ही वह कमर से अपंग हो गया। उसे 108 एम्बुलेन्स से सीएचसी व रेफर होने पर जनपद चिकित्सालय लाया गया। वहां से जवाब मिलने पर उसने गोंडा मुख्यालय, बस्ती मुख्यालय, लखनऊ के ख्यातिनाम चिकित्सालयों, अयोध्या के मेडिकल कालेज, पीजीआई लखनऊ में भी कई- कई दिनों तक भर्ती रह कर अपना इलाज कराया व धनाभाव में घर अ गया।उठने-बैठने,चलने-फिरने से मजबू लट्यराज अब घर पर पड़ा है। उसने बताया कि उसे जेई टिकरी ने 5000 रुपए, एसडीओ नवाबगंज ने 5000 रुपए व अधिशासी अभियंता द्वितीय ने भी 5000 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इसके अलावा मोहनपुर, टिकरी व नवाबगंज के संविदा कर्मियों ने आपस में चंदा लगा 22500 रुपयों की मदद की है लेकिन सेवा प्रदाता कम्पनी प्राइम वन ने अभी तक कोई मदद नहीं की है। ना कोई घर तक आया है। प्राइम वन के सुपरवाइजर अमित भट्ट का कहना है कि वह अपने इलाज के कागजात जब कम्पनी को तब उसे पीएफ आफिस से इलाज का पैसा देय होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें