*आर्य समाज स्थापना सनातन संस्कृति पुनरुद्धार-तृप्ति आर्या**स्थापना दिवस पर विशेष**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
10 अप्रैल 2023 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य के तत्वाधान में देवीपाटन मंडल मुख्यालय कार्यालय महाशय स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल हाता मे ऋषिवर का जयघोष करते हुए प्रातः प्रभात फेरी उपरांत चारों वेद की रिचाओं से यज्ञ करते हुए सनातन संस्कृति के रक्षक महर्षि दयानंद सरस्वती के उपकारों का वर्णन करते हुए सभा अध्यक्ष ने बताया कि सनातन संस्कृति में व्याप्त पाखंड कुरीति को समाप्त करने के लिए आंदोलन के रूप में देवदूत बनकर महर्षि ने गिरगांव मुंबई में प्रथम आर्य समाज की स्थापना 10अप्रैल1875को करके वैदिक संस्कृति की रक्षा हेतु वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया
इस अवसर पर मुख्य अतिथिआर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०उपमंत्री तृप्ति आर्या को मंडल ध्वजवाहक धर्मवीर आर्य ने गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित करते हुए कहा ऋषि ने समाज में व्याप्त पाखंड कुरीति को दूर करने का जो आंदोलन चलाया जिसमें प्रमुख नारी शिक्षा आदि पर राष्ट्र और संस्कृति कल्याण हेतु अनेकों गुरुकुल की स्थापना की मुख्य अतिथि तृप्ति आर्य ने महर्षि के 200वी जन्म शताब्दी एवं आर्य समाज स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि युग प्रवर्तक महर्षि ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाकर सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु आंदोलन का नाम ही आर्य समाज रखा हम सभी अगले वर्ष 150वीं स्थापना दिवस जन जागरण करके विश्वव्यापी संदेश कृणवन्तो विश्वमार्यम् का उदद्घोष करते हुए हरिद्वार में पाखंड खंडनी पताका फहराया था महर्षि का सपना पूरा करने के लिए देश में लगभग 10,000से अधिकआर्य समाज कार्य कर रही है आयोजन में आर्य वीर दल प्रदीप आर्य, अमर दीक्षित डॉ रमेश मौर्य, रमाकांत मिश्र, पवन शुक्ला, मनोज कुमार, संजय गुप्ता, शिवम आर्य एडवोकेट, सभा संचालन जिला मंत्री जनार्दन प्रसाद पाठक ने किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें