*प्राक्रतिक आपदाओं से फसल हानि की भरपाई करे सरकार**खरीद केन्द्र खोले, एमएसपी दिलाये: भाकपा ने मांग की**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश 

लखनऊ/ नई दिल्ली- 19 अप्रैल 2023- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा॰ गिरीश ने कहा कि फसल खरीद सीजन में केन्द्र सरकार और कई राज्य सरकारों के किसान विरोधी करतबों से किसान बरवादी की ओर धकेले जा रहे हैं। पीड़ित किसान उद्वेलित हैं, सड़कों पर उतर रहे हैं, मगर सरकारों पर अभी तक कोई प्रभाव नहीं दिखता।
हाल ही में कई बार् मौसम बदला और आंधी, बारिश और ओलों ने किसानों की फसल पर कहर ढाया। गेहूं सरसों आलू आदि बुरी तरह प्रभावित हुये। किसानों की उपज की पैदावार घट गयी, जिस पर कि वे पूरी और महंगी लागत लगा चुके थे।
अब इन उपजों की समर्थन मूल्य पर ख़रीदारी करना तो दूर सरकार ने उनको कम मूल्य पर खुले बाज़ार में बेचने को बाध्य कर दिया है। इतना ही नही केन्द्र सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में 5 रुपये 50 पैसे से लेकर 31 रुपए 87 पैसे प्रति कुंतल तक की कटौती कर दी है। जबकि किसान प्रति कुंतल रुपये 50 हजार की भरपाई की मांग कर रहे हैं।
खरीद केन्द्र और सरकारी खरीद दोनों ठप पड़े हैं। सरसों में भारी नमी और धब्बे बता कर समर्थन मूल्य से काफी कम कीमत पर खरीदा जा रहा है और किसान ठगा महसूस कर रहा है। सरकार के पिट्ठूओं द्वारा संचालित फसल बीमा कंपनियाँ और सरकारी अनुदान देने वाले विभाग किसानों को अलग पलीता लगा रहे हैं।
डा॰ गिरीश ने कहा कि समाजवादी देशों में फसल हानि की भरपाई की जाती है, और यहाँ आपदा का भार उन पर अलग से डाला जारहा है। अतएव लगभग हर जगह किसान उद्वेलित हैं। पंजाब के किसानों ने तो ट्रैक ही जाम कर अपनी आवाज उठाई। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि सभी जगह से किसानों की कार्यवाहियों की खबरें मिल रहीं हैं। सरकार खतरनाक खामोशी अख़्तियार किये हुये है।
हम मांग करते हैं कि गेहूं के समर्थन मूल्य में की गयी कटौती रद्द की जाये, गेहूं, सरसों आदि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे जायें, फसल हानि की भरपाई किसानों की मांग के अनुसार की जाये, फसल बीमा कंपनियों की लूट रोकी जाये तथा प्राक्रतिक आपदा से हुयी फसल हानि की भरपाई सरकार करे, आपदा की आफत किसानों के कंधों पर लादना बन्द करे।
डा॰ गिरीश,
सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*