*भाजपा हटाओ देश बचाओ अभियान शुरुआत हो चुकी है**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश 

बाराबंकी- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बाराबंकी द्वारा भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के तहत 14 अप्रैल से 15 मई तक आंदोलन करने का आवाहन किया गया था किंतु सरकारी तंत्र कानून व्यवस्था और पब्लिक ऑर्डर का बहाना लेकर किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दे रहा है, प्रदेश सरकार को बताना चाहिए कि साल भर धारा 144 सीआरपीसी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के रखने के लिए लगाए रखती है| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि "सरकार को बताना चाहिए कि कानून व्यवस्था पूरे प्रदेश में कब ठीक होगी या कानून व्यवस्था के नाम पर विपक्षी दलों की गतिविधियों को रोकने का कार्य को रोकने का कार्य कब तक करेंगे| जनपद में पूरे वर्ष धारा 144 लगी रहती है विधि के अनुसार प्रशासन सत्तारूढ़ दल के कार्यक्रमों को बगैर किसी अनुमति के करने देती है और विपक्षी दलों को रोकती है| इस अवसर पर पार्टी के सचिव बृजमोहन वर्मा, 
शिदर्शन वर्मा सह सचिव, प्रवीण कुमार सदस्य राज्य परिषद सदस्य,रामनरेश वर्मा किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह राजेश वर्मा जीतेन्द्र श्रीवास्तव महेंद्र यादव दीपक शर्मा संदीप तिवारी सच्चिदानंद मिथिलेश कुमार  श्याम सिंह एडवोकेट आदि प्रमुख कम्युनिस्ट नेताओं ने पर्चा जारी किया जिसमें अडानी, महंगाई, बेरोजगारी, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*