*भारतीय किसान सभा की स्थापना दिवस भारद्वाज भवन में धूमधाम से मनाया गया**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
गाजीपुर उत्तर प्रदेश की 11 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना दिवस भारद्वाज भवन पर मनाया गया इस अवसर पर किसान सभा के महामंत्री पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल आपको आज ही के दिन किसानों के मसीहा महान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के नेतृत्व में संगठित किसान आंदोलन को धार देने के लिए किसान सभा का गठन हुआ स्थापना के अवसर पर देश के जाने-माने नेता एनजी रंगा बाबा रामचंद्र दास राम मनोहर लोहिया जेड अहमद जयप्रकाश नारायण ने भाग लिया एवं अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी विद्वान पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया किसान सभा अपने गठन के बाद स्वाधीनता आंदोलन एवं आजादी के बाद किसानों के सवालों पर संघर्ष करती चली आ रही है आगे वरिष्ठ नेता राम बदन सिंह ने कहा कि 75 वर्षों की आजादी के बाद भी किसानों की समस्या बनी हुई है वर्तमान सरकार किसानों की आमदनी दूनी करने का केवल डिडोरा पीटने रही है परंतु उसकी नीत किसान विरोधी है 380 दिन हुए किसान आंदोलन को खत्म कराने हेतु हुए समझौते को आज तक लागू नहीं हुआ इस मौके पर किसानों के सवालों पर खड़ा संघर्ष करने का संकल्प लेना होगा साथ ही साथ आठ नौ दस जून को जनपद में किसान सभा के राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार हुआ
इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता ज्योतिबा फूले को याद किया गया इसमें भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव रामकेर यादव घूरा यादव वीरेंद्र राम पूर्व प्रधान पलिया विजय यादव संजय राम सुरेंद्र चौहान अजय मिश्रा वीरेंद्र राम आदि ने अपना विचार प्रकट किया अध्यक्षता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड जनार्दन राम एवं संचालन ईश्वरलाल गुप्त ने किया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें