*आज 9 अप्रैल 2023 को स्कीम वर्कर समन्वय समिति जनपद गोंडा के पदाधिकारियों की कार्यशाला ट्रेड यूनियन कार्यालय महाराजगंज स्थित गोंडा में आयोजित हुआ**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
आज 9 अप्रैल 2023 को स्कीम वर्कर समन्वय समिति जनपद गोंडा के पदाधिकारियों की कार्यशाला ट्रेड यूनियन कार्यालय महाराजगंज स्थित गोंडा में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रानी देवी पाल तथा संचालन नीलम श्रीवास्तव ने किया कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे ने कहा कि आज संविदा और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी चाहे वो आंगनबाड़ी आशा आशा संगिनी रसोईया महिला स्वयं सहायता समूह की कर्मचारी सबके सामने तमाम समस्याएं हैं शासन प्रशासन इनकी लगातार उपेक्षा कर रहा है आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहाय का जो सेवानिवृत्त हो चुकी है उन्हें ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल रहा है 5 साला 10 साल इंक्रीमेंट नहीं लगाया जा रहा है आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पा रहा है 3 से 6 वर्ष के जो बच्चे प्राइमरी पाठशाला में आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनके लिए सुसज्जित केंद्र खिलौने आज की जरूरत है जिस पर जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जबकि काफी आंगनबाड़ी केंद्र अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद भी लिए गए हैं इन सब पर सुधार की आवश्यकता है वही आशा कर्मी समय पर प्रोत्साहन राशि ना पाने के कारण अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से रूचि नहीं रख पाती शासनादेश के अनुसार सभी बिंदु पर आशा आशा संगिनी काम करती हैं लेकिन विभाग की उदासीनता से इनको भुगतान में काफी संकट झेलना पड़ता है स्कूलों में भोजन बनाने वाली रसोईया सबसे गरीब कर्मचारी के रूप में हैं इनसे खाना बनाने के अतिरिक्त भी काम लिया जाता है जिसका कोई अतिरिक्त पैसा नहीं दिया जाता है वर्ष में मात्र 11 माह का मानदेय मिलता है वह भी समय पर नहीं महिला स्वयं सहायता समूह महिला स्वावलंबन के लिए पूरे प्रदेश में संचालित है इन समूहों के माध्यम से मनरेगा में काम करने वाली महिला मेट समूह सखी बीसी सखी राशन वितरण करने वाली महिलाओं की घोर उपेक्षा विभाग के स्तर से है 2 वर्षों से लगातार राशन बांटने वाली समूह अपने पार श्रमिक के लिए दर-दर भटक रही हैं शौचालय पर काम करने वाली केयरटेकर ग्राम पंचायत के कर्मियों की वजह से मानदेय से वंचित है मनरेगा में महिला मेट गलत शासनादेश के वजह से 2 वर्षों से लगातार उपेक्षित हैं ना ही इनको मनरेगा में काम मिला है ना ही दाम मिल रहा है जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारी कई बार इनकी समस्याओं को सुन चुके हैं जिस पर कोई विचार नहीं होगा अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है स्कीम वर्कर समन्वय समिति देवीपाटन मंडल गोंडा के संयोजक दिलीप शुक्ला ने कहा कि इन सब मांगों को लेकर जिसमें सभी संविदा कर्मियों को न्यूनतम वेतन पेंशन ईपीएफ ग्रेच्युटी बीमा का लाभ तत्काल दिलाए जाने सहित स्थानीय मांगों को लेकर अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से ब्लॉक वार एक दिवसीय धरना व ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी गोंडा को प्रेषित किया जाएगा मांगों पर विचार न होने पर 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा इस अवसर पर रीता सिंह सरिता मिश्रा अलका श्रीवास्तव मीरा पांडे गिरजा वती नीरजा शुक्ला गीता मालती अजय खरे शांति चंद्र आर्य आदि उपस्थित रहे आपका दिलीप शुक्ला संयोजक देवीपाटन मंडल गोंडा स्कीम वर्कर समन्वय समिति
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें