*लखनऊ 29 अप्रैल 2023पार्टी के राज्य मुख्यालय से पार्टी राज्य सचिव मंडल की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप ने निकाय चुनाव में अपनी राजनीतिक प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा है कि पार्टी जिन निकायों में चुनाव लड़ रही है वहां पार्टी उन प्रत्यशियों के लिए काम करेगी**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
जहां पार्टी नहीं लड़ रही है और अन्य वामपंथी दल चुनाव लड़ रहे हैं जैसे कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी), सीपीआई (एमएल) तथा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक वहां पार्टी उक्त वामपंथी दलों का समर्थन करेगी और अभियान में हिस्सेदारी करेगी।
जहां पर वामपंथी दलों के प्रत्याशी नहीं है और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वहां पर पार्टी उक्त धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के लिए गुण के आधार पर वोट करेगी और बयानबाज़ी और प्रचार अभियान से दूर रहेगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरूप नें प्रदेश के मतदाताओं से अपील की कि वह आगामी 4 एवं 11 मई को होने वाले चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अन्य वामपंथी पार्टियों एवं धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और भारतीय जनता पार्टी की सांप्रदायिक एवं जन विरोधी नीतियों को परास्त करें।
समाचार पुष्टिकर्ता
अरविन्द राज स्वरुप
राज्य सचिव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें