*@जंगल राज, बुल्डोजरवाद के खिलाफ और जनता की सुरक्षा की मांग को लेकर वामपंथी हुये लामबंद**@20 अप्रैल को जिला केन्द्रों पर संयुक्त रूप से ज्ञापन राज्यपाल के नाम दिये जायेंगे**@विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों को लेकर जून के अंत में राज्य स्तरीय कन्वेंशन लखनऊ में**@निकाय चुनावों में वामपंथी दलों के प्रत्याशियों को सफल बनाना प्राथमिकता। अन्य जगह भाजपा को हराने को वोट करेंगे**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
लखनऊ- 17 अप्रैल 2023, उत्तर प्रदेश के वामपंथी दलों की एक बैठक आज यहां संपन्न हुयी। बैठक में उत्तर प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, कानून व्यवस्था की हालत के चरम पतन, पुलिस अभिरक्षा में की जारही सुनियोजित हत्याएं, वोटों के ध्रुवीकरण के लिये समाज और देश की एकता को दांव पर लगाना, न्याय प्रणाली, न्यायिक प्रक्रिया, संविधान और संसदीय प्रणाली को रौंदना, पुलवामा जैसी ह्रदयविदारक घटना को छिपाने- दबाने की साजिशें, अडानी प्रोजेक्ट के लिए राज्यपाल को रिश्वत देने की संघियों की पेशकश और भय का वातावरण उत्पन्न करने को विपक्ष और जनता को शासकीय संस्थाओं के माध्यम से नेस्तनाबूद करने की कोशिशों पर गहनता से विचार किया गया।
निश्चय किया गया कि वामपंथी दल मिल कर इन मुद्दों पर सिलसिलेवार पहलकदमियां करेंगेऔर इन कार्यवाहियों में सभी लोकतांत्रिक शक्तियों और व्यक्तियों को शामिल करने का प्रयास करेंगे।
सिलसिलेवार होरहे फर्जी एनकाउंटर्स, बुल्डोजरी अवैध कार्यवाहियों के खिलाफ और विधि के शासन की स्थापना की मांग करते हुए आचार संहिता के पालन के साथ 20 अप्रैल को राज्यपाल के नाम जिला केन्द्रों पर संयुक्त रूप से ज्ञापन दिये जायेंगे।
उपर्युक्त सभी और अन्य ज्वलंत मुद्दों को आधार बना कर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संयुक्त कन्वेंशन आयोजित किया जायेगा जिसमें आगामी आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जायेगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निकायों में जहां वामदलों के उम्मीदवार मैदान में हैं वहां उन्हें ही समर्थन किया जाना है। शेष जगह वामदल भाजपा को हराने के लिए काम करेंगे।
आज की इस बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. गिरीश, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी के राज्यसचिव का. हीरालाल यादव, भाकपा राज्य सचिव का. अरविन्द राज स्वरूप, भाकपा माले के राज्य सचिव का. सुधाकर यादव, फ़ारबर्द ब्लाक के प्रदेश महासचिव उदय नाथ सिंह, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद कुरेशी, भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य का. फूलचन्द यादव, का. रामचन्द सरस्, माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य का. मुकुट सिंह, का. प्रेमनाथ राय एवं का. रवि मिश्रा , माले के रमेश सेंगर आदि मौजूद थे।
जारी द्वारा-
डा. गिरीश
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें