*2 अप्रैल 2023 * आचार्य पंकज आर्य आर्य वीर दल उ०प्र० प्रधान संचालक नियुक्त**नवनिर्मित भवन उद्घाटन**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*






ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश 

आर्यसमाज पलड़ी, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश में सार्वदेशिक आर्यवीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती जी के ब्रह्मत्व में तीन दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ संपन्न हुआ. इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रधान संचालक श्री सत्यवीर जी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के प्रधान संचालक श्री समर सिंह जी को स्वामी देवव्रत जी द्वारा वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश कराया गया तथा सोम मुनि नाम प्रदान किया गया. उनके स्थान पर आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश के कार्यकारी संचालक पंकज आर्य जी को आर्यवीर दल उत्तर प्रदेश का प्रधान संचालक नियुक्त किया गया. इसी अवसर पर स्वामी देवव्रत जी द्वारा आर्यसमाज पलड़ी, बागपत के नव निर्मित दो मंजिला भवन का उदघाटन कर समाज को समर्पित किया गया. कार्यक्रम में सार्वदेशिक आर्य वीर दल के महामंत्री कृष्ण पाल आर्य जी, आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री हरी सिंह आर्य जी, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के उपमंत्री रिपुदमन सिंह आर्य जी, आर्य वीर दल बागपत के संचालक यतेंद्र आर्य जी, आर्य प्रतिनिधि सभा सभा बागपत के उपमंत्री आर्य भूषण जी तथा जनपद बागपत के अनेक आर्य समाजों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अवसर आचार्य पंकज आर्य को प्रदेश संचालक आर्यवीर दल नियुक्त होने एवं नवनिर्मित भवन ऋषि के मंतव्यो का समाज बनाने के लिए बागपत आर्य समाज के आर्यों को नमन एवं शुभकामना देने वालों में तृप्ति आर्या उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०, आर्यवीर दल संचालक डॉ विवेक आर्य, आर्यवीर दल मंध्य उ०प्र०मंत्री शास्त्री विनोद आर्य ने दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*