*पीड़ित महिला को फर्जी मुकदमे में फंसाने की दबंग रच रहे सजिश**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/ प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा 

नवाबगंज गोंडा थाना क्षेत्र के लौव्वॉवीरपुर गाँव के सिंगाराय पुरवा निवासी महिला ने अपने विपक्षी पर फर्जी मुकदमे में फसाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित महिला सुमन पत्नी माता प्रसाद ने तहरीर में बताया कि 09 मार्च को गाँव के ही दबंग राजीव उर्फ पुलाई, सत्यपाल उर्फ घोलर, सुनील और लालजी उसके घर में घुस कर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि विपक्षी राजीव यादव उर्फ पुलाई द्वारा पडोस के ही पवन पुत्र शिव सेवक के माध्यम से थाने पर तहरीर दिलवा कर उसे और उसके परिजनों को हरिजन एक्ट सहित अन्य फर्जी मुकदमे में फसाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात विपक्षी ने धमकी भी दी है कि तुम्हारे पूरे परिवार पर हरिजन एक्ट लिखवा कर ही मानूँगा। विपक्षी राजीव द्वारा पवन के माध्यम से अब तक दो बार अलग- अलग तहरीर थाने पर दिलाई जा चुकि है। जिसकी छायाप्रति भी महिला ने उपलब्ध कराई है। पीड़िता ने विपक्षी पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे बताया कि मामले की जांच कराई जा रह

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*