*दलितों की जमीन लेने डीएम की अनुमति संबंधी निर्णय सरकार वापस ले -- वीरेंद्र कनौजिया**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोण्डा राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कनौजिया ने हमारे संवाददाता से अपैचारिक वार्ता करते हुए कहां की सरकार को दलितों की जमीन बेचने में डीएम की अनुमति संबंधी आदेश वापस लेना होगा उन्होंने आगे कहा कि जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति का उद्देश्य दलितों की जमीन को आसानी से खरीदने से रोकना था ताकि उनकी जमीन उनके पास बची रहे अनुमति की अनिवार्यता खत्म होने से इसकी पूरी संभावना है कि की दलितों की जमीन दूसरे लोग लालच या दबाव में इसे खरीद लेंगे और दलित तेजी से भूमिहीन होते जाएंगे उन्होंने प्रदेश में नई टाउनशिप नीति में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भूमि लेने के लिए जिला अधिकारी से अनुमति लेने की अनिवार्यता खत्म करने के लिए प्रस्तावक पर आपत्ति जताई उन्होंने सरकार से डीएम से अनुमति लेने की बाध्यता खत्म करने संबंधी फैसला वापस लेने की मांग की हैं उन्होंने कहा यदि सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती है तो हाई कोर्ट वह सुप्रीम कोर्ट जाने कों बाध्य होना पड़ेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें