*गोंडा राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में गणगौर महोत्सव धूमधाम से मनाया गया**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा 

गोंडा शुक्रवार को रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित  गणगौर महोत्सव देवीपाटन मंडल महिला शाखा गोन्डा द्वारा धूमधाम से मनाया गया। गणगौर महोत्सव में सुहागिन महिलाओं  अपने श्रृंगार  और अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान शंकर और पार्वती की पूजा करती हैं। नवविवाहित बेटियां, बहने ,और बहू  अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए  होली के पर्व से चैत्र नवरात्र की तृतीया तिथि तक पूजन करती हैं और इसी दिन गणगौर महोत्सव मनाकर पूजा का समापन किया जाता है । इस कार्यक्रम में सौम्या अग्रवाल,शालू बंसल,श्रृंगारिका मित्तल, एकता मित्तल ,प्रिया सिंघल ,प्रीति भावसिंहका ,पायल अग्रवाल, काजल अग्रवाल, आस्था गर्ग, सहित कई नो नव विवाहित बेटियों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में राजस्थानी लोक नृत्य,वन मिनट शो गेम्स, हाऊजी गेम्स,  रैम्प शो आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।और बच्चों के गेम्स स्टाल, खाने-पीने के स्टाल आदि कई स्टाल भी लगे हुए थे। कार्यक्रम में बेस्ट गणगौर मे श्रृंगारिका मित्तल को पुरस्कार दिया गया । इस दौरान महिला शाखा अध्यक्ष नीलम जैन, नीतू गर्ग ,गायत्री महेश्वरी ,अनीता नाहरिया , संगीता अग्रवाल,सरिता माहेश्वरी,  अनामिका बंसल, सविता गोयल, रीता काबरा, प्रेमलता सिंघल, सुधा अग्रवाल ,अनु अग्रवाल, संगीता भावसिंहका , ज्योति शर्मा, पुष्पा सिंघल, नम्रता गर्ग, नेवटिया और मंच के राष्ट्रीय सदस्य विकास जैन,मुकेश नहरिया, अमित गर्ग , शाखा अध्यक्ष सचिन खेमका, मंत्री अमित पचेरिया सहित तमाम सदस्य गण मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*