*प्रतापगढ़ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण किया**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
23 मार्च 2023 प्रतापगढ़ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के बलिदान दिवस और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जन्मदिवस पर मजदूर नेता सीपी आई की राज्य परिषद के सदस्य हेमंत नंदन ओझा, सीपीआई के जिला मंत्री रामबरन सिंह युवा नेता राजमणि पांडे उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक यूनियन के जनपद अध्यक्ष आर डी यादव समाजसेवी सुरेश शर्मा मोहम्मद रईस मनोज पांडे संतोष सिंह आदि ने भगवा चुंगी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा और शहीद राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी प्रकार पंचमुखी मंदिर के पास स्थित डॉक्टर लोहिया पार्क में उक्त लोगों द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे, समाजवाद जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, पूंजीवाद हो बर्बाद ,शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, डॉक्टर लोहिया अमर रहे आदि नारे लगाए गए इसके बाद एक गोष्ठी संपन्न हुई । गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजगुरु सुखदेव सरीखे शहीदों ने और डॉक्टर लोहिया ने जिस समाजवाद का सपना देखा था वह समाजवाद हमारे संविधान में भी समाहित किया गया किंतु वर्तमान में समाजवादी मूल्यों पर भारी चोट पहुंचाई जा रही है वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार में सत्तासीन दल के द्वारा भारतीय संविधान के मूल्यों पर भी चोट पहुंचाई जा रही है और पूंजीवादी निजी पूजा से पूरे देश को गुलाम किया जा रहा है देश की सभी सार्वजनिक संपत्तियों को केंद्र व राज्य सरकारें पूरी तरह बेच देना चाहती हैं। चिकित्सा शिक्षा देश में सामान्य जनजीवन की क्षमता में नहीं रह गया है चिकित्सा और शिक्षा के व्यवसायीकरण ने देश का भारी नुकसान किया है । बैंक बीमा जैसे सभी सार्वजनिक संस्थान जो देश की जनता की गाढ़ी कमाई हैं उन्हें सरकार कौड़ी के मूल्य अपने हितैषी निजी पूंजी पतियों पर न्योछावर कर देना चाहती है।
वक्ताओं ने डॉक्टर लोहिया को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था जब देश की संसद आवारा हो जाए तो आम जनता को सड़कों पर आ जाना चाहिए आज देश की हालत यही हो गई है देश की संसद से आम लोगों की उम्मीद पूरे होते हुए नहीं दिख रही है ऐसे में यह आवश्यक है कि देश के जागरूक लोग जो इस देश के जनतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना चाहते हैं वह देश के आम लोगों किसानों गरीबों मजदूरों कर्मचारियों के हितों के लिए सड़कों पर संघर्ष करने के लिए आगे आए।
गोष्ठी में एक बार पुनः शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव एवं डॉक्टर लोहिया के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें