*आलू किसानों की लूट बन्द करो, लागत का डेढ गुना दाम की गारन्टी करो**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
इटावा 1 मार्च। किसान सभा के प्रदेशव्यापी आहवान पर आलू किसानों की बर्वादी को रोकने के लिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिसमें आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ गुना अर्थात 1600 कुन्टल करने, सरकारी खरीद कोल्ड स्टोरेज के किराया नियन्त्रण करने, बाहर की मंडियों में भेजने के लिये भाडा में 50 फीसदी छूट, बिजली दरों में प्रस्तावित दरों की वापसी, फौरी मांगों सहित दूरगामी मांगों को उठाया गया।
कचहरी में किसानों के धरने में बोलते हुये अ0भा0 किसान सभा के संयुक्त सचिव एवं प्रदेश महामंत्री मुकुट ंिसह ने केन्द्र व राज्य सरकारों पर किसानों से बदला लेने और दुश्मनों जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाते हुये कहा कि प्रधानमंत्री स्वंय तथा ऐतिहासिक किसान आन्दोलन के समय केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये एमएसपी गारन्टी के लिखित आश्वासन से मुकर गये है। यह किसानो के साथ धोखा है।
मुकुट ंिसह ने आगे कहा कि आलू पर सरकार की कोई नीति ही नहीं है। आलू किसान वर्बाद हो रहे है। प्रदेश में 200-300 रू0 कुन्टल आलू मारा-मारा घूम रहा है। जबकि मोटे तौर पर आलू की लागत 1100रू0 कुन्टल पडती है। आलू खेतों में ही जोतने ओर आत्महत्याओं के लिये किसान मजबूर हो रहे है। इसके लिये मोदी-योगी सरकारें पूरी तरह से जिम्मेदार है। किसान नेता ने सरकार के झूॅठ से पर्दा उठाते हुये कहा कि योगी सरकार के पशुपालन मंत्री द्वारा प्रदेश में आवारा पशु न होने तथा सांडों से एक भी मौत दुघर्टना में किसी की मौत न होने का व्यान विधान सभा में देना प्रदेश की जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला है।
मुकुट सिंह ने एलान किया कि किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने जुझारू और व्यापक आन्दोलनों की घोषणायें की है। 20 मार्च और 5 अपै्रल की दिल्ली में बडी किसान महारैलियाॅ होंगी।
किसान सभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं जिलामंत्री संतोष शाक्य ने बताया कि इटावा में 200-300 रू0 कुन्टल आलू आज बिक रहा है। ताखा तहसील के भरतपुर गाॅव के दो किसानों ने घाटे के कारण आलू खेत में ही जोतने को मजबूर हो गये है।
किसान सभा पूर्व अध्यक्ष नाथूराम यादव, अमर सिंह शाक्य, जिलासंयुक्त मंत्री संतोष राजपूत ने भी धरने को सम्बोधित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें