*लखनऊ, दिनांक 31 मार्च 2023**राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर टोल टैक्स बढ़ाएं जाने को लेकर भाकपा खफा*।*ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश 

-- राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर 10 से 20 प्रतिशत और टोल टैक्स बढ़ाएं जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,उत्तर प्रदेश  के राज्य सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरुप  ने विरोध करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

अखबारों, मीडिया व सोशल मीडिया से प्राप्त खबर है कि उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अप्रैल से 10 से 20 प्रतिशत तक टोल टैक्स बढ़ाएं जाने है, इस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (उ०प्र०)  के प्रदेश सचिव कामरेड अरविन्द राज स्वरुप  ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में उनोहने  कहा कि जहां देश में लगातार बढ़ती मंहगाई और बढ़ती बेरोजगारी से लोग जूझ रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो पर 10 प्रतिशत और राज्य की राजमार्गो पर 15 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त टोल टैक्स बढ़ा कर आग में घी डालने का काम कर रही है ।
जबकि अभी हाल में ही सूबे की सरकार द्वारा रोडवेज बसों के किराए में भी 25 प्रतिशत वृद्धि की जा चुकी है।  बढ़ाएं जाने वाले इस टोल टैक्स की बढ़ोतरी से साधारण जनता पर और भी भार लद जाएगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  कड़े शब्दों में इसका पुर ज़ोर विरोध करती है और  सरकार से तत्काल इसे वापस करने की मांग करती है।
 कम्युनिस्ट पार्टी   सरकार के जनविरोधी फैसले और बढ़ाएं जा रहे टोल टैक्स व उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण  की जनता विरोधी व्यवस्था वाली कार्यप्रणाली को लेकर आम जनता के बीच जन संवाद करेगी और इस नीति के विरुद्ध बृहद पैमाने पर आंदोलन चलाएगी।
कामरेड  स्वरुप ने जोर देते हुए कहा कि राजमार्गो पर पहले से ही साफ- सफाई, रंग- रोगन, निर्देश बोर्ड और जन सुविधाओं के नाम पर शुन्य है, इन सड़कों पर खुलेआम छुट्टा पशुओं का भी बोल बाला है  जिसके चलते लोग  हमेशा दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं और लोगों की जाने भी जा रही है। सड़क मरम्मत के नाम पर  ट्रैफिक जाम और लोगों के अपने कीमती समय का भी नुक्सान आम बात हो गया है। टोल प्लाजा पर लूट वाली भ्रष्ट व्यवस्था के चलते प्रतिदिन जाम के झाम की मुसीबतें किसी से छिपी नहीं है।
 उनोहने ने जनपद सोनभद्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग का भी जिक्र करते हुए कहा कि 115 किमी की दूरी वाले इस राज्य राजमार्ग पर तीन तीन स्थानों पर टोल टैक्स लिया जाता है और इस राज्य के राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा की लूट वाली भ्रष्ट व्यवस्था के चलते पिछले दिनों जाम में फंसकर एम्बूलेंस सफ़र वाले एक मरीज की मौत जग जाहिर है ।
टोल टैक्स बढ़ा कर भाजपा सरकार आम जनता को अपने अमृत महोत्सव वाले काल में अतिरिक्त दुख के लिए मजबूर करने की पूरी कोशिश कर रही है जिसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और इसके कार्यकर्ता कामयाब नही होने देंगे । 
कामरेड अरविन्द राज स्वरुप  ने कहा कि 
जहां लोग रोज़गार और रोटी के लिए जूझ रहे हैं वहीं अब इन राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर 10 से 20 प्रतिशत टोल टैक्स और बढ़ाएं जाने का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि  टोल टैक्स की वृद्धि को जनहित में तत्काल वापस लिया जाए।
अरविन्द राज स्वरूप
राज्य सचिव

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*