*आज 16 मार्च 2023 को कांग्रेस भवन में स्कीम वर्कर समन्वय समिति जनपद गोंडा द्वारा महिला सम्मान समारोह हुआ* *ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोंडा स्कीम वर्कर समन्वय समिति जनपद गोंडा द्वारा महिला सम्मान समारोह हुआ आयोजन कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के प्रांगण में किया गया जिसकी अध्यक्षता स्कीम वर्कर कि मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देवी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती संतोष ओझा द्वारा किया गया संचालन स्कीम वर्कर की जिला अध्यक्ष रानी देवी पाल ने किया महिला सम्मान समारोह में नीलम श्रीवास्तव द्वारा स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया समारोह में उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की प्रतिनिधि अर्चना उपाध्याय महिला पत्रकार खुशबू कनौजिया रूबी अवस्थी दुर्गेश नंदिनी को सम्मानित किया गया साथ ही साथ वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष ओझा को यूनियन की जिला कमेटी ने बुके देकर सम्मानित किया सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा व शिव कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी कामकाजी महिलाओं के साथ पहले भी उनके हक को लेकर आवाज उठाती थी आज भी उठा रही है वही कांग्रेस नेता सगीर खान ने भी आयोजन में उपस्थित महिलाओं को प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री फुले के रास्तों पर और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बनाए गए रास्ते पर चलने का संकेत दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री मीनाक्षी खरे ने बताया कि विगत 10 वर्षों से जनपद में महिला दिवस का आयोजन 8 मार्च को विभिन्न तरीके से किया जाता रहा है होली का पावन पर्व पर जाने के कारण कार्यक्रम की तिथि बदलनी पड़ी जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिक की स्थिति अति दयनीय है चाहे वह आंगनवाड़ी की महिला आशा आशा संगिनी रसोईया तथा महिला स्वयं सहायता समूह की नियुक्त के रूप में सभी से अल्प मानदेय में राज्य और केंद्र की सरकार काम ले रही है हम आज पूरे प्रदेश में इन महिलाओं के लिए न्यूनतम वेतन सेवानिवृत्त पेंशन ईपीएफ ग्रेच्युटी की मांग करते हैं मांगों पर विचार ना होने पर संगठन को मजबूत करते हुए बड़े आंदोलन की तैयारी प्रदेश के सभी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों से मीटिंग करके किया जाएगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कर के देवीपाटन मंडल संयोजक दिलीप शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक घर महिलाओं के इस जागरूकता कार्यक्रम से देश की आधी आबादी के भागीदारी के बिना देश कभी खुशहाल नहीं हो सकता है जिसमें सभी राजनीतिक दलों को देश के विकास में काम कर रही असंगठित क्षेत्र की महिला मजदूरों का ध्यान हर स्तर से देना चाहिए महिलाएं समाज की पहली सीढ़ी है जिससे समाज का निर्माण शुरू होता है मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष ओझा ने कहा कि जिस क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं वहां परेशानी ही परेशानी है फिर भी देश की आजादी से लेकर देश के सर्वांगीण विकास तक महिलाएं किसी से कम नहीं है जिसकी उदाहरण स्वयं स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी हैं महिला सम्मान समारोह को आशा कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष मंजू तिवारी मिड डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन की जिला अध्यक्ष कांति देवी ममता तिवारी खैरुन्निसा मुन्नी देवी सुमन आजाद सरिता मिश्रा मीरा सहित कई महिलाओं ने अपने विचार रखे सम्मेलन समारोह के अंत में मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित मांग पत्र उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल महोदय गोंडा के द्वारा रैली निकालकर दिया गया मांग पत्र प्रमुख रूप से 10 सूत्री आधारित था जिसमें सभी महिला कर्मियों को न्यूनतम वेतन 26000 सेवानिवृत्त पेंशन ईपीएफ की मांग उठाई गई वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका आशा आशा संगिनी के सेवा शर्तों में सुधार पर भी बल दिया गया महिला स्वयं सहायता समूह जो महिलाओं के आर्थिक विकास में सहायक साबित हो सकता था उसमें काम कर रही महिला मनरेगा मेट को तत्काल काम दिलाए जाने आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन पहुंचाने का किराया भाड़ा दिए जाने समूह सखी को तत्काल पारिश्रमिक का भुगतान किए जाने आज प्रमुख मांगे उठाई गई
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें