*गोंडा 14 अप्रैल बाबा भीम राव अंबेडकर जयंती समारोह को मनाये जाने को लेकर बैठक**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा 

गोंडा 14 अप्रैल बाबा भीम राव अंबेडकर जयंती मनाई जाने को लेकर एक बैठक गांधी पार्क व रानी पुरवा जानकी के मिश्ररैवलिया गुमटी पर हुई बोधिसत्व भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाये जाने के संबंध में आज दिनांक 11 मार्च 2023 दिन शनिवार  को समय 3.00 बजे अपराह्न से पूर्व सूचना के अनुसार गांधी पार्क गोंडा में  एक बैठक संपन्न हुई।  बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री जयराम सुमन ने किया। संचालन समिति के महासचिव श्री बाबूलाल ने किया। बैठक में सम्यक विचारोंपरांत सर्व सम्मति से निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिया गया:- 
1. आगामी 14 अप्रैल 2023 को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षो उल्लास, गाजे बाजे के साथ मनाने तथा गत वर्षों की भांति जयनारायण चौराहा से डॉक्टर अंबेडकर चौराहा गोंडा तक झांकी, जुलूस निकाला जाय।
2. जुलूस में शामिल होने के लिए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जाय।
3. हैंडबिल छपवाकर वितरण किया जाय तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। 
4. जुलूस, सभा में जो साथी नारे, गीत संगीत, ऑडियो वीडियो, विचार प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे नारे, गीत संगीत, ऑडियो वीडियो, विचार आदि दिनांक 30 मार्च 2023 तक समिति के अध्यक्ष, महासचिव को उपलब्ध करा देवें, ताकि उस पर विचार विमर्श करके उसे कार्यक्रम में शामिल किया जा सके।
5.  अन्य सामाजिक संगठन द्वारा झांकियां भी सम्मिलित की जाए, जिसकी सूचना 30 मार्च 2023 तक अध्यक्ष, महासचिव को उपलब्ध करा दिया जाय।
6. जुलूस, सभा के दौरान किसी भी प्रकार की अनाधिकृत नारेबाजी, गीत संगीत, ऑडियो वीडियो एवम विचार की अनुमति किसी को भी नहीं होगी।
7. अगली बैठक दिनांक 19.03.2023, रविवार को 3.00 बजे से गांधी पार्क में निर्धारित की गई है, जिसमें समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवी साथियों की उपस्थिति अनिवार्य, प्रार्थिनीय है।
         बैठक में सर्व श्री जयराम सुमन, राम गुलाम चौधरी, रमेश कुमार विमल, राम शरण गौतम मेवाराम भास्कर, बाबू लाल, रामजस बौद्ध हरिश्चंद्र गौतम, अलख राम, सुरेश नादान, सत्येंद्र कुमार, विश्राम सिंह मानसू चौधरी, सुरेश कुमार कनौजिया, संजय कुमार, जय नारायण, राजेंद्र कुमार, हीरा लाल,  हरिश्चंद्र गौतम, विंदेस्वरी प्रसाद, अनुराग चौधरी,जय राम सुमन अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*