*गुरु विरजानंद सांगोयांग गुरुकुलम का शुभारंभ-तृप्ति आर्या* *शिक्षण सत्र 1अप्रैल 2023 से शुभारंभ**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
20 मार्च 2023 महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा सन1881 में स्थापित आर्य समाज अनाथालय 68 सिविल लाइन बरेली की असाधारण सभा बैठक 19 मार्च 2023 अंतर्गत लिए गए निर्णय के अनुसार युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती के मंतव्य के अनुकूल चारों वेदों का स्वासर सहित अंग उपांग एवं आधुनिक विषयों का अध्ययन छात्र छात्राओं को कराया जाएगा इसका दायित्व प्रधान आर्य समाज अनाथालय के आचार्य ओंकार आर्य को बैठक के माध्यम से अधिकृत किया गया कमेटी के प्रमुख मंत्रीअशोक कुमार प्रधान उप प्रधान विनय कुमार सक्सेना तेज कुमार आर्य गया प्रसाद आर्य आदि शिक्षण कमेटी के मुख्य संरक्षक होंगे
इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश उपमंत्री तृप्ति आर्या ने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना करते हुए बताया कि महर्षि के आंदोलन मे यह शिक्षण संस्थान अग्रणी भूमिका निभाएगा आर्य वीर दल मध्य उत्तर प्रदेश मंत्री शास्त्री विनोद आर्य शुभकामना देते हुए बताया कि वेदों की ओर लौटने का जो संकल्प के साथ शिक्षण कार्य होगा निश्चित ही आने वाले नए युग का मार्ग प्रशस्त करेगा। आचार्य ओंकार आर्य इस नए दायित्व के लिए कमेटी केसभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही आर्य जगत में आर्य समाज अनाथालय बरेली द्वारा संचालित गुरु विरजानंद सांगोयांग गुरुकुलम् महर्षि के मंतव्यो का समाज बनाने के लिए गौरव हासिल करेगा नए सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल 2023 से पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा जिसमें देश व प्रदेश के वेदपाठी अपना/अपनों का रजिस्ट्रेशन कराकर ऋषि मिशन अद्वितीय योगदान कर सकेंगे संस्थान को दान देने वालों को धारा 80 के अंतर्गत छूट का भी प्रविधान होगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें