*सरयू नदी पर नए पुल पुल का जल्द शुरू होगा निर्माण**प्रभारी मंत्री अनिल राजभर बोले- संसद में पास होते प्रदेश में खत्म होगा श्रम कानून**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा 

गोंडा। जिला पंचायत सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में जिले के प्रभारी व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने उद्यमियों के लिए राहत भरा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 'लेबर लॉ' को समाप्त करने का नया विधेयक ला रही है। संसद में पास होते ही सबसे पहले प्रदेश में लागू किया जाएगा। जिससे कभी भी उद्यमियों का किसी स्तर पर उत्पीड़न व शोषण नहीं हो सकेगा। कहा कि जल्द ही करनैलगंज के सरयू नदी पर नए पुल का निर्माण होगा।
बैठक से पहले पत्रकारों से वार्ता में उन्हों ओरने स्पष्ट किया कि लेबर लॉ में कई कानून ऐसे हैं जोकि वर्तमान में उचित नहीं हैं। ऐसे कानून को समाप्त करके उद्यमियों को तरक्की के बड़े अवसर देने के लिए योगी सरकार तैयार है। नियमों में शिथिलता देकर लोगों को उद्योग लगाने के झंझटों से मुक्त किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश साल 2017 तक निवेश में 14 वें स्थान पर रहा, अब दूसरे स्थान पर है की जाएंगी। और एक साल में पहले नंबर पर
होगा। पूर्वांचल में भी दस हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।
सरयू नदी पर नये पुल को स्वीकृति जिले में पुल और सड़कों की समस्या पर मंत्री अनिल राजभर ने सुधारा है। स्पष्ट किया कि उन्हें समस्या की जानकारी है। करनैगंज में सरयू नदी पर नए पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा। कहा कि इसकी स्वीकृति हो गई है, इसके अलावा कई प्रमुख सड़कों का निर्माण शुरू भी हो रहा है और जल्द ही नई सड़कें स्वीकृत

एनसीआर के मुकाबले खड़ा हो

*व्यापारियों को संबोधित करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर -संवाद*

रहा पूर्वांचल गोंडा में तीन हजार पांच सौ 62 करोड़ का निवेश मिल रहा है। रोड कनेक्टिविटी के साथ ऊर्जा और परिवहन की व्यवस्था को
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे और बलिया एक्सप्रेस-वे का असर है कि एनसीआर के मुकाबले पूर्वांचल खड़ा हो रहा है, यहां की सूरत बदल रही। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विधायक प्रभात वर्मा और अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार आदि मौजूद रहे।
बाहर नौकरी कर रहे 40 लाख लोग आएंगे वापस

मंत्री राजभर ने कहा कि हर जिले में लैंडबैंक स्थापित किए जाएंगे। जहां सरकारी जमीनों का पूरा डाटा रहेगा, जिससे सरकार की ओर से मांगे जाने पर जमीन उपलब्ध कराने में दिक्कत न हो। कहा कि प्रदेश के 40 लाख दूसरे प्रदेशों और देशों में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे लोगों को रोजगार के अवसर उनके जिले और प्रदेश में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट बड़ी भूमिका निभा रहा है।
कानपुर कांड पर तत्काल कार्रवाई की गई। कानपुर कांड पर कहा कि तत्काल कार्रवाई की गई है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की जा रही है, जल्द ही जांच शुरु हो जाएगी।
*जनता के मनोरंजन के लिए हैं ओमप्रकाश राजभर*
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की ओर से हो रही टिप्पणियों पर उन्होने तल्ख टिप्पणी की है। कहा कि मनोरंजन के लिए भी कुछ नेताओं को होना चाहिए। अल्लाह और ओम के सवाल को टालते हुए कहा कि बात विकास की होनी चाहिए। किसी की आस्था पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*