*बाराबंकी में प्रदर्शन के दौरान अडानी मोदी भाई भाई का लगा नारा**भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा
बाराबंकी- अडानी - मोदी भाई- भाई का नारा लोकसभा में लगा, मोदी सरकार ने अडानी का नाम लोकसभा की कार्यवाही से हटवा दिया। जबकि हिमाचल में अडानी टैक्स चोरी में पकड़े गए हैं, हरियाणा के पानीपत में जमीन घोटाला तथा देश दुनिया में शेयरों में हेराफेरी कर घोटाले किये हैं।
यह बात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा,और कहा कि संयुक्त संसदीय समिति गठित की जाये।
जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को बराबर उठाती रहेगी, जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती है।
पार्टी के सह सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि मोदी के मित्र अडानी ने जीवन बीमा व बैंकों को खोखला कर दिया है।
पार्टी के कोषाध्यक्ष शिवदर्शन वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने विद्युत मीटरों की सप्लाई का ऑर्डर कैंसिल कर सराहनीय कार्य किया है मुख्यमंत्री अडानी की जांच करवा कर उसको पकड़ कर कानूनी कार्रवाई करें।
प्रदर्शन में किसान सभा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, राम नरेश वर्मा ,वीरेंद्र विक्रम बहादुर सिंह उर्फ दद्दू, मोहम्मद कादिर, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, निर्मल वर्मा एडवोकेट ,अनुराग यादव एडवोकेट, श्याम सिंह एडवोकेट, मंटू वर्मा, सर्वेश भूपेंद्र ,संदीप तिवारी ,आशीष शुक्ला, दीपक शर्मा, महेंद्र यादव ,नैमिष्य, मोहित, कल्लू पूर्व प्रधान माती, गिरीश चंद आदि लोग प्रमुख थे।
अंत में एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम संबोधित जिलाधिकारी को दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें