*मेरे घर चलों न एक बार सांवरे, पालकी ये दिल की तैयार सांवरे**मेरी कोई नेक कमाई दर पे तेरे ले आईं**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा
गोंडा ददुआ बाजार स्थित शनिवार की रात 19वैं श्री श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम स्थानीय भजन गायिका मानसी अग्रवाल ने गाया ''आयो सांवरियो सरकार लीले पर चढ़ के....
भजन गायक पंकज निगम ने गाया ''साथी हमारा तू ही बना था तू ही बना है तू ही बनेगा ... फिर उसके बाद पंजाब अबोहर से चलकर पहली बार गोंडा पधारे भजन गायक मयंक अग्रवाल ने 'श्याम धनी को आयो रे बुलायो खाटू में मिलों गो म्हारो सांवरियों ...
मेरे सांवरिया सरकार हो गया फागुनिया से प्यार ...
, होली खेला गा आपा गिरधर गोपाल से.. आदि कई भजनों की प्रस्तुति दी।. उसके बाद खलीलाबाद के भजन गायक सरदार रोमी ने भजनों की लड़ी लगा दी उन्होंने गाया''
''ज़िद है कन्हैया बिगड़ी बना दो...
''कह देना कह देना श्याम धनी से कह देना .....
'' दे दे दे दे सांवरे मंदिर का कोना ,जब जी चाहे देख लुटेरा रूप सलोना ....
''मेरे कदम क़दम के साथ चलता है सांवरा ...'' मेरे घर चलों न एक बार सांवरे पालकी ये दिल की तैयार सांवरे ...''करूं प्रार्थना दोनो हाथ जोड़कर,हाथ फिरा दे सिर पर बाबा आऊ खाटू दौड़ के ....:'' मेरी कोई नेक कमाई दर पे तेरे ले आईं .. आदि कई भजनों पर भक्तों ने खूब झूंमे।. मंदिर का प्रांगण रंगीन कपड़ों और फूल पत्तियों से सजाया गया था और बाबा दादी का श्रंगार इतना अच्छा सजा हुआ था कि लोग दरबार को ही निहारते रहे। दरबार मंदिर के पुजारी पंडित द्वारिका प्रसाद पाठक द्वारा सजाया गया था। कार्यक्रम में गोंडा के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल मंदिर के प्रांगण में शामिल हुए व ट्रस्ट के सदस्यों ने डीआईजी महोदय का स्वागत और अभिनन्दन किया एवं आए हुए मेहमान भजन गायकों का सम्मान मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विमलेश सिंघल ,गोविंद जालुका, सुरेश भावसिंहका ,अनिल मित्तल, आयोजक मंडल के विशाल बंसल, अरिहंत जैन, उत्कर्ष सिंघल, राजेश बंसल,मयंक अग्रवाल, लल्ला मित्तल, आशीष भावसिंहका, राजू मित्तल ,पुनीत बंसल, मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, बेनू मोदी ,प्रेमलता सिंघल ,पूनम मित्तल ,सरोज गर्ग, शिखा सिंघल, संगीता भावसिंहका, सहित भारी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें