*गोंडा स्वजनों वह संगठन के लोगों ने किया प्रदर्शन बिजली संविदाकर्मि का शव रखकर**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा 

कार्यस्थल पर विद्युत पोल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल विद्युत संविदाकर्मी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत के मामले में खरगूपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कंदर गांव निवासी मृतक के भाई राघवेंद्र मौर्य नें तहरीर में कहा है कि उसका भाई राकेश कुमार पुत्र सीताराम मौर्या 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आर्यनगर में कुशल संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था। बीते 27 फरवरी को शाम करीब 5 बजे अवर अभियंता अनिरुद्ध सिंह के द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण दिए हुए कार्य कराया जा रहा था। इसी बीच बिजली पोल के चपेट में आकर उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल गोंडा ले जाया गया, हालत नाजुक देख नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सको ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया और रास्ते में उसकी मौत हो गई हो गई। मौत की खबर सुनकर घर परिवार में कोहराम मच गया, वही परिजनों सहित संगठन के लोगो मे भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले में खरगुपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है, अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है। वही दूसरी तरफ पीड़ित परिजनों के साथ संगठन के लोग नगर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन कर जिम्मेदारों पर उचित कार्रवाई करने समेत मुआवजे की मांग किए है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*