*सरकार के समर्थन से जनता के धन पर डाका डाला जा रहा- का. अमित यादव* *भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा*





भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा 

 चित्रकूट:13 फरवरी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर जिला कौंसिल चित्रकूट के जिला सचिव का अमित यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नारेबाजी हिन्डनबर्ग रिसर्च की जांच कराओ, मंहगाई कम करो, बेरोजगारों को रोजगार दो, किसानों कामगारों को बजट में राहत दो, इंकलाब जिंदाबाद आदि करते कचेहरी से होते हुए तहसील मुख्यालय कर्वी पहुंच कर का.राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक सभा हुई।                सभा को संबोधित करते हुए का. अमित यादव ने कहा कि केन्द्रीय बजट के जनविरोधी प्राविधानों और भाजपा और प्रधानमंत्री के चहेते प्रमुख उद्योगपति श्री गौतम अडानी के घपलों- घोटालों और वर्तमान में व्यापक पैमाने पर अंबार लगी समस्याओं पर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराने आए है।भारत सरकार द्वारा 2023 और 24 के लिये संसद में पेश किया गया बजट पूरी तरह से भाजपा के आका कारपोरेटों के पक्ष में और किसानों कामगारों युवाओं और मध्यवर्ग के हितों के विरूध्द है। बजट में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने, अमीरों और गरीबों के बीच दिन ब दिन गहरी हो रही खाईं को पाटने, महंगाई को नीचे लाने, मुद्रास्फीति को काबू करने तथा ग्रामीण क्षेत्र की चौतरफा बढ़ रही समस्याओं को काबू में लाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। जमीनी वास्तविकताओं पर ठोस काम करने के बजाय बजट में यह दिखाने का थोथा प्रयास किया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था में सबकुछ ठीक- ठाक चल रहा है और दुनियां में भारत का डंका बज रहा है।
बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा,  खाद्य सुरक्षा तथा समाज कल्याण के लिये आबंटित धन बेहद कम कर दिया गया है, जिससे आम जनता की मुसीबतें और बढ़ेंगी और उन्हें भूख तथा तबाही की ओर धकेलेंगी।
हमारे किसान जब बढ़ी लागतों, फसलों के निम्नतम मूल्य, प्राकृतिक आपदाओं और सरकारी भ्रष्टाचार को झेल रहे हैं, बजट में कृषि के लिये आबंटनों को घटा कर मात्र 8500 करोड़ कर दिया गया है। उनकी मदद के लिये कोई कदम नहीं उठाया गया। कर्ज हेतु राशि बढ़ाना उन्हें कर्ज के जाल में फंसाना है।
खाद्य सब्सिडी को रुपये 2.8 लाख करोड़ से घटा कर 1. 97 लाख करोड़ कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि गरीबों को मुफ्त राशन देना 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद बंद कर दिया जाएगा। गत बजट में मनरेगा के लिये 89,000 करोड़ रुपये आबंटित किए गए थे, जिसे इस बार घटा कर रुपये 60,000 करोड़ कर दिया गया। देश का बच्चा- बच्चा जानता था कि भाजपा/ आरएसएस की हाइब्रिड सरकार दो पूंजीपति घरानों पर पूरी तरह मेहरबान रहीं हैं और मोदी सरकार के 9 सालों में इन दोनों की संपत्तियाँ सुरसा के बदन की तरह बढ़ती चली गईं। बैंक और बीमा कंपनी में जमा जनता के धन को सरकार के समर्थन से डाका डालने की साजिश रची जा रही है। अब विदेशों में हुयी खोज- “हिंडनबर्ग रिसर्च” द्वारा किये गये खुलासों से अडानी के घपले- घोटालों की कलई खुल गयी तथा उसके पाप की कमाई से खड़ी की गयी दौलत की लंका लगातार ढहती जा रही है। मामले के स्पष्ट खुलासे के बाद भी मोदी सरकार सांसदों की समिति से जांच कराने को तैयार नहीं है और न ही प्रधानमंत्री जी ने मुंह खोला है।                                   
 का. चन्द्पाल पाल ने कहा कि  बजट में गाँव, गरीबों, किसानों- कामगारों और युवाओं को राहत दिलाने और अडानी और सरकार के नापाक गठजोड़ से हुये घपलों की संसदीय समिति से जांच कराने को भाकपा पूरे देश भर में प्रदर्शन कर रही है। अडानी के घोटालों की जांच संसदीय समिति से कराई जाए तथा 'हिंडनबर्ग रिसर्च' द्वारा किए गए खुलासे की भी जांच कराई जाए। गरीबों, कामगारों और युवाओं को राहत दिलाने हेतु बजट में प्रावधान किया जाए।                      कामरेड रविकरन ने कहा कि महंगाई को कम करने के लिए तत्काल कड़े कदम उठाए जाएं। शिक्षा पर बजट बढ़ाया जाए तथा निजी करण रोका जाए। बेरोजगारी कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए 'भगत सिंह गारंटी योजना' लागू किया जाए तथा सरकारी खाली पड़ी रिक्तियों की पारदर्शिता पूर्ण भर्तियां तत्काल किया जाए।                                     का. राजेन्द्र कुमार ने कहा कि चित्रकूट जिले में एम्स जैसे बड़ा अस्पताल खोले जाए।                                   चित्रकूट जिले में व्यापक पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।                                   का. संदीप कुमार पाण्डेय जिला सह सचिव ने कहा कि जिले में जबरन कर्ज वसूलने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए। गोवंश के चारे और उनके रखरखाव की व्यवस्था हेतु बजट बढ़ाया जाए।
   सभा के बाद महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र नायब तहसीलदार सरधुवा को सौंपा गया।                              सभा व ज्ञापन देने वालों में कामरेड बलदेव विश्वकर्मा, कामरेड राजेश यादव, कामरेड रेवती रमण, कामरेड सुशील सिंह, का. बृजभूषण, कामरेड शिवकांत,का.शिवबरन,का.रामकिशोर, कामरेड हनुमान, कामरेड गोपी, पुरुषोत्तम, कमलेश यादव, मुन्ना यादव, रमेश भंभौर, अवनीश,बुद्धविलाश, रामचन्द्र, गिरीश, रतीभान, अमर, सुरेश, बेलिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे 
 भवदीय 
  अमित यादव एड.             जिला सचिव                    जिला काउंसिल
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
जनपद- चित्रकूट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*