*समय को बदलना है तो खुद को बदलना होगा*शेर सिंह**ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो चीफ मंडल सुरेश कुमार कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा 


बिकास खण्ड रूपईडीह के ग्राम सभा मधवानगर पोस्ट खरगूपुर बाजार गोण्डा मे  पाण्डव वंशीय बाबू रघुबीर शरण सेन स्मारक धर्मार्थ ट्रस्ट (पंजी)की तेरहवीं मीटिंग भैया बाबूलाल सिंह जी एवं जंगबहादुर सिंह जी के आयोजन मे सम्पन्न हुई मंच संचालन करते हुए संगठन मंत्री श्री राम मनोज सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है हम सभी भाईयों को सामाजिक राजनीतिक शैक्षिक एवं अध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त कर अपने समाज को उन्नति के शिखर पर पहुंचाना है उन्होंने तामसिक भोजन पर चर्चा करते हुए कहा कि
*कन्द मूल खाने वालों से मांसाहारी डरते थे पोरस जैसे शूरवीर को नमन सिकन्दर करते थे*
मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे ट्रस्ट अध्यक्ष श्री शेर सिंह जी ने कहा समाज में सभी लोगों को अपने खानपान रहन सहन वेशभूषा एवं आचार विचार मे परिवर्तन लाना होगा जब तक समाज के लोग बिछड़े और पिछड़े हैं हम चैन से नहीं बैठेंगे हम अपने क्षत्रिय धर्म एवं स्वजातीय समाज को संगठित एवं जागरूक करने के लिए ट्रस्ट का बिस्तार होना जरूरी है अतीत को तो हम बदल नहीं सकते पर वर्तमान हमारे हाथ मे है हम कैसा भबिष्य अपने बच्चों को देना चाहते हैं वो हमें खुद तय करना है सभा को सम्बोधित करते हुए ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह जी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा समाज की जननी होती है जो समाज शिक्षित है उसे कोई बहका अथवा बर्गला नहीं सकता क्योंकि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा 
क्योंकि *हम चलतें हैं तो तूफान मचल जाते हैं हम बदलते हैं तो इतिहास बदल जाते है*
इस मीटिंग में ट्रस्ट के सह संगठन मंत्री श्री बिष्णु सिंह जी,आनन्द सिंह, गुलाब सिंह, बीपी सिंह, लक्ष्मन सिंह पालू सिंह, कन्हैया सिंह, शारदा प्रसाद सिंह, रीना सिंह, नानक प्रसाद सिंह, शिवकुमार सिंह, सोनू सिंह, सूर्य प्रकाश यादव एवं असलम भाई मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*